Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsSwati Chauhan Honored at Shiv Temple National Wrestling Champion s Grand Reception
अटौरा में स्वाति चौहान का राजपूत समाज ने किया सम्मान

अटौरा में स्वाति चौहान का राजपूत समाज ने किया सम्मान

संक्षेप:

Meerut News - मवाना के गांव अटौरा स्थित शिव मंदिर में रविवार को राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियन स्वाति चौहान का भव्य स्वागत हुआ। स्वाति के स्वागत के लिए कई प्रमुख लोग और संस्थाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम में स्वाति को तलवार, प्रशस्ति पत्र और पगड़ी भेंट की गई। आयोजकों ने कहा कि लड़कियों को समान अवसर मिलना चाहिए।

Jan 19, 2026 02:09 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

मवाना। तहसील के गांव अटौरा स्थित शिव मंदिर में रविवार को राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियन स्वाति चौहान का भव्य स्वागत हुआ। आसपास के प्रमुख लोगों के अलावा हरियाणा, नोएडा तथा मेरठ से भी प्रसिद्ध लोग एवं संस्थाएं भी ग्रैपलिंग कुश्ती चैंपियन स्वाति चौहान का सम्मान करने को आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं। रविवार सुबह नौ बजे दतावली स्थित अर्जुन अवॉर्डी अलका तोमर के कोचिंग स्टेडियम से स्वाति चौहान पुत्री जगपाल सिंह की गाड़ियों के काफिले के साथ यात्रा प्रारंभ हुई। वहां से रास्ते में गेसूपुर, दतावली, बहचौला, नंगली, छोटा मवाना अनेक गांवों में भी फूलमालाओं से भव्य स्वागत हुआ। यह काफिला दोपहर दो बजे अटौरा गांव पहुंचा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गांव के शिव मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा के गांव अटेरना से आये पद्मश्री कंवल सिंह चौहान ने की। भाकियू भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह मंच पर मौजूद रहे। स्वाति के कोच नरेंद्र सिंह, विपिन राठी और जगमेंद्र तोमर यात्रा में शुरू से लेकर आखिर तक उनके साथ रहे। मेरठ से पहुंचे चेतना मंच मेरठ के पदाधिकारी शीलेंद्र चौहान, कमल सिंह चौहान, राकेश सोम, महेश चौहान, सुशील त्यागी आदि ने स्वाति चौहान को तलवार, प्रशस्ति पत्र, पगड़ी और पृथ्वीराज चौहान की एक पुस्तक सम्मान स्वरूप भेंट की। आसपास के कई ग्रामीणों व क्षेत्र वालों ने भी प्रशस्ति पत्र और मालाएं पहनाकर स्वागत किया। शीलेंद्र चौहान ने कहा कि हमारे बच्चों को अगर उड़ने को खुला आसमान मिले तो वह आसमान छू सकते हैं। हमें अपने बच्चों को अवसर प्रदान करने चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि आज लड़कियां भी हर क्षेत्र में झंडा गढ़ रही है। उन्हें भी अवसर मिले तो वह चांद पर भी जा सकती हैं। हमें लड़कियों को भी बराबर का अवसर देना चाहिए। कार्यक्रम अध्यक्ष कंवल सिंह ने कहा कि स्वाति चौहान भविष्य में ओलंपिक में भी भारत को स्वर्ण पदक दिलाएगी। इस मौके पर जगपाल सिंह, ऋषिपाल सिंह, राजन चौहान, गाजियाबाद से राकेश चौहान, सतबीर प्रधान, अशोक कुमार, शौराज सिंह, ततीना के प्रधान संजय कुमार, नरेंद्र चौहान, राजू, संजय चौहान, सतीश रावत, विपिन, सुभाष चौहान आदि रहे। संचालन नीरज चौहान ने किया।