युवती की संदिग्ध हालत में मौत, पिता पर हत्या का आरोप

Apr 03, 2026 02:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - शास्त्रीनगर में एक युवती की संदिग्ध मौत हो गई। परिवार ने बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। युवती के मामा ने पिता पर हत्या का आरोप लगाया है। चर्चा है कि युवती अपने पिता की शराब पीने की आदत से परेशान थी और उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। जांच जारी है।

युवती की संदिग्ध हालत में मौत, पिता पर हत्या का आरोप

शास्त्रीनगर के ब्लॉक में एक युवती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिवार वालों ने बिना पुलिस को सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं युवती के मामा ने उसके पिता पर ही हत्या का आरोप लगाया है। शास्त्रीनगर निवासी युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के शव को गांव ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी कि युवती की हत्या की गई है। सूचना पर मेडिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घर पर ताला मिला। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि परिजन शव लेकर गांव जा चुके हैं।

वहीं चर्चा है कि युवती अपने पिता के शराब पीने की आदत से परेशान थी और इसी तनाव के चलते उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। उधर, युवती के मामा ने एसपी सिटी कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दी और आरोप लगाया कि युवती एक युवक के संपर्क में थी, जिसका उसके पिता विरोध करते थे। इसी बात को लेकर पहले युवती के साथ मारपीट की गई और बाद में उसका गला घोंटकर हत्या कर दी गई।जहर खाकर आत्महत्या का मामला है। पहले भी लड़की ने आत्महत्या का प्रयास किया था। अंतिम संस्कार के बाद शिकायत दी गई है, जिसके आधार पर जांच जारी है।- आयुष विक्रम सिंह, एसपी सिटी

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।