Meerut News: सेंट्रल मार्केट : सुप्रीम कोर्ट का आदेश आते ही फफक पड़ी महिलाएं, संघर्ष आंसुओं में बदला

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

Meerut News: सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में सुनवाई हो रही थी, जबकि महिलाएं और क्षेत्रवासी पूजा-अर्चना कर रहे थे। 95 दिनों के संघर्ष के बाद सुप्रीम कोर्ट के निर्णय ने उनके भविष्य को लेकर नई चिंता खड़ी कर दी। महिलाओं ने कहा कि उनके परिवारों के सामने रहने का संकट उत्पन्न हो जाएगा।

Meerut News: सेंट्रल मार्केट :  सुप्रीम कोर्ट का आदेश आते ही फफक पड़ी महिलाएं, संघर्ष आंसुओं में बदला

Meerut News: सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में एक तरफ सुनवाई चल रही थी, वहीं दूसरी तरफ शास्त्रीनगर-सेंट्रल मार्केट इलाके में घर-घर में महिलाएं, बच्चे, क्षेत्रवासी पूजा-अर्चना कर रहे थे। सेक्टर दो में धरनास्थल पर महिलाओं ने सुंदर कांड पाठ किया। हनुमानजी की पूजा-अर्चना कर अर्जी लगाई। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद धरने पर बैठी महिलाओं एवं क्षेत्रवासियों का दर्द झलका आया। 95 दिन का संघर्ष आंसुओं में बदला गया। महिलाओं फफक पड़ी। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी भी की। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आते ही पिछले 95 दिनों से अपने आशियानों को बचाने के लिए धरने पर बैठी महिलाओं की उम्मीदों को गहरा झटका लगा। जैसे ही न्यायालय के आदेश की जानकारी धरनास्थल पर पहुंची, वहां मौजूद कई महिलाएं फूट-फूटकर रोने लगीं। महिलाओं का कहना था कि उन्होंने पिछले 95 दिनों में अपना आंदोलन जारी रखा। लगातार जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से अपने आशियानों को बचाने की अपील करती रहीं। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद महिलाओं के सामने अपने भविष्य को लेकर नई चिंता खड़ी हो गई।

परिवारों के सामने रहने का संकट उत्पन्न हो जाएगा

कई महिलाओं का कहना था कि यदि उनके मकानों पर कार्रवाई होती है तो उनके परिवारों के सामने रहने का संकट उत्पन्न हो जाएगा। उनकी सबसे बड़ी चिंता यही थी कि अब उनके आशियानों को बचाने के लिए आगे कौन आएगा। धरनास्थल पर मौजूद व्यापारियों ने भी फैसले पर निराशा व्यक्त की। उनका कहना था कि इस कार्रवाई से अनेक परिवारों की आजीविका प्रभावित होगी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सेंट्रल मार्केट क्षेत्र में मायूसी का माहौल दिखाई दिया।

सामान्य प्रश्न

सुप्रीम कोर्ट का आदेश कब आया?
सुप्रीम कोर्ट का आदेश मंगलवार को आया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।