सेंट्रल मार्केट: व्यापारियों ने भू उपयोग परिवर्तन शुल्क जमा करने से हाथ रोका

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद, व्यापारियों ने भू उपयोग परिवर्तन शुल्क जमा करना बंद कर दिया है। 9 अप्रैल के बाद से कोई भी व्यापारी शुल्क जमा नहीं कर पाया है। परिषद अधिकारियों का कहना है कि 80 व्यापारियों में से केवल 29 ने 15.54 करोड़ रुपये जमा किए हैं।

सेंट्रल मार्केट: व्यापारियों ने भू उपयोग परिवर्तन शुल्क जमा करने से हाथ रोका

सेंट्रल मार्केट मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा सेटबैक पर किए गए अवैध निर्माणों को हटाने और भू उपयोग परिवर्तन पर रोक लगाए जाने के बाद असमंजस में फंसे व्यापारियों ने अब भू उपयोग परिवर्तन शुल्क जमा कराना बंद कर दिया है। 9 अप्रैल को आए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से किसी भी व्यापारी ने शुल्क जमा नहीं कराया है। परिषद अधिकारियों का कहना है कि भू उपयोग परिवर्तन के लिए अनुमति पाए 80 व्यापारियों में से अभी तक 29 व्यापारियों ने ही 15.54 करोड़ रुपये जमा किए हैं, बाकी ने शुल्क जमा नहीं किया है। इन 80 व्यापारियों को 53.44 करोड़ रुपये शुल्क जमा करना है।

ये भी पढ़ें:
आवास विकास में अवैध निर्माणों पर कार्रवाई

उप आवास आयुक्त अनिल कुमार सिंह का कहना है कि आदेश के बाद से किसी भी व्यापारी ने शुल्क जमा नहीं कराया है। सील किए गए 44 भवनों में से 6 भवनों के लिए जमा हुआ शुल्कउप आवास आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बताया कि परिषद द्वारा बुधवार को सील किए गए 44 आवासीय भवनों में 6 भवनों के भू उपयोग परिवर्तन के लिए करीब 5 करोड़ रुपये शुल्क जमा किया गया है। जबकि इन भवनों पर शुल्क की मांग 8 करोड़ रुपये हैं। इन व्यापारियों-आवेदकों ने जमा कराया भू उपयोग परिवर्तन शुल्क विजय कुमार आर्य, संजय रस्तोगी, रचना रस्तोगी, कृष्ण पाल गुप्ता, सपना बंसल, सलोनी पुरी, धर्मपाल पाहवा, प्रदीप कुमार, सुरेंद्र कुमार, नियामत लाल, रोहित जैन, गुलशन ग्रोवर, अरुणा अग्रवाल, अमित अग्रवाल, एमके गुप्ता, इंद्रेश गंभीर, सतीश वरमानी, हरीश कुमार साहनी,, मुकेश कुमार जैन, अनिल कुमार यादव, राकेश बंसल, गोपी चंद, जितेंद्र अग्रवाल, दिनेश कुमार मखीजा, मिथलेश भारद्वाज, राजेंद्र प्रसाद गर्ग, दिनेश कुमार, सुष्मा रानी और अजब सिंह राघव आदि।

ये भी पढ़ें:
धरने पर बैठी महिलाएं, व्यापारियों से एडीएम-एसपी सिटी की वार्ता, कहा शांति बनाए रखे

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेख