सुप्रीम कोर्ट के आदेश का इंतजार, आवास विकास सीलिंग के लिए है तैयार

Apr 07, 2026 05:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - मेरठ में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 44 आवासीय भवनों में चल रहे व्यवसायिक गतिविधियों को सील करने की तैयारी है। आवास विकास अधिकारी ने बताया कि आदेश की कॉपी मिलते ही सीलिंग की प्रक्रिया तुरंत शुरू कर दी जाएगी। प्रशासन ने इसके लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस फोर्स की व्यवस्था भी कर ली है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश का इंतजार, आवास विकास सीलिंग के लिए है तैयार

मेरठ। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद 44 आवासीय भवनों में चल रहे व्यवसायिक गतिविधियों को सील करने को लेकर आवास विकास पूरी तरह से तैयार है। आवास विकास कार्यालय में पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ ही विभाग की टीम मौजूद है। आवास विकास के अधिकारियों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश की कॉपी प्राप्त होते ही सीलिंग की कार्रवाई तुरंत कर दी जाएगी। इसके लिए प्रशासन से मजिस्ट्रेट और पुलिस फोर्स भी उपलब्ध हो चुका है। अब आगे की कार्रवाई लिखित में आदेश के बाद होगा,क्योंकि बार-बार संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारी यह सवाल उठा रहे हैं कि सीलिंग का आप आदेश दिखाएं।

इस कारण अब आवास विकास के अधिकारी को जैसे ही सुप्रीम कोर्ट के आदेश की प्रति उपलब्ध होगी तो 44 निर्माण पर सीलिंग की कार्रवाई कर दी जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।