Meerut News: मेरठ: सेंट्रल मार्केट में व्यापारियों ने किया रुद्राभिषेक, दोपहर बाद होगी सर्व धर्म प्रार्थना सभा

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

Meerut News: सुप्रीम कोर्ट में सेंट्रल मार्केट शास्त्रीनगर प्रकरण में सुनवाई होगी। व्यापारियों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रार्थना की कि सत्य की विजय हो और न्याय की स्थापना हो। सभी ने एकजुट होकर अगामी सुनवाई के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु भी शामिल होंगे।

मेरठ: सेंट्रल मार्केट में व्यापारियों ने किया रुद्राभिषेक, दोपहर बाद होगी सर्व धर्म प्रार्थना सभा

Meerut News: सुप्रीम कोर्ट में सेंट्रल मार्केट शास्त्रीनगर प्रकरण में मंगलवार को सुनवाई होगी। सभी की निगाहें सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई एवं आने वाले फैसले पर लगी हुई है। व्यापारियों एवं क्षेत्र वासियों ने सेंट्रल मार्केट में सोमवार को रुद्राभिषेक किया। सर्व धर्म सामूहिक प्रार्थना करके न्याय एवं राहत की प्रार्थना जाएगी। शास्त्री नगर मेरठ से संबंधित महत्वपूर्ण प्रकरण में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई प्रस्तावित है। इससे पूर्व सोमवार को न्याय, सत्य एवं जनकल्याण की कामना से समस्त क्षेत्रवासी शास्त्री नगर द्वारा सामूहिक रूप से धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन किया। रुद्राभिषेक एवं श्रीराम रक्षा स्त्रोत के उपरांत दोपहर बाद सर्वधर्म सामूहिक प्रार्थना का आयोजन होगा, जिसमें सबकी एक ही प्रार्थना होगी कि सत्य की विजय हो, न्याय की स्थापना हो और शास्त्रीनगर मेरठ के प्रत्येक नागरिक के अधिकार सुरक्षित रहे。

व्यापारियों की एकजुटता

व्यापारियों ने कहा कि कार्यक्रम के जरिए जाति, धर्म, वर्ग एवं विचारधारा से ऊपर उठकर सभी ने एकजुट होकर ईश्वर से न्याय, सद्बुद्धि और क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की। कार्यक्रम में व्यापारियों एवं क्षेत्र वासियों उपस्थिति ने सामूहिक शक्ति एवं एकता का प्रदर्शन किया。

धार्मिक कार्यक्रम की जानकारी

व्यापारी नेता सुदीप जैन ने बताया कि व्यापारियों एवं क्षेत्र वासियों ने धार्मिक कार्यक्रम का सेंट्रल मार्केट में आयोजन किया। इसमें व्यापारियों ने परिवार के साथ भाग लिया। दोपहर बाद सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन होगा। इसमें सभी धर्मो के धर्मगुरु शामिल होंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सुप्रीम कोर्ट में सेंट्रल मार्केट शास्त्रीनगर प्रकरण में कब सुनवाई होगी?
सुप्रीम कोर्ट में सेंट्रल मार्केट शास्त्रीनगर प्रकरण में मंगलवार को सुनवाई होगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।