Meerut News: कैंट के बुचरी रोड के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News: सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद, कैंट बोर्ड ने सरोजिनी पथ पर अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। स्थानीय दुकानदारों द्वारा सड़क के किनारे बेशकीमती भूमि पर कब्जा करने से आवागमन में परेशानी हो रही थी। सीईओ जाकिर हुसैन के निर्देश पर पुलिस बल के साथ कार्रवाई की गई, जिससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।

Meerut News: कैंट के बुचरी रोड के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Meerut News: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद अब कैंट बोर्ड भी अतिक्रमण और अवैध निर्माण को लेकर कार्रवाई तेज कर दी है। इसके तहत बुधवार को कैंट बोर्ड प्रशासन ने सरोजिनी पथ (बुचरी रोड) पर अवैध रूप से किए गए पांच अतिक्रमण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। आरोप है कि स्थानीय दुकानदारों और कब्जाधारियों द्वारा सड़क के किनारे की बेशकीमती भूमि पर अवैध निर्माण कर कब्जा जमाया गया था, जिससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी। सीईओ जाकिर हुसैन के निर्देश के बाद बुधवार को इंजीनियर पीयूष गौतम भारी पुलिस बल और दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन की इस अचानक हुई कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।

टीम ने बिना किसी देरी के सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाने का काम शुरू कर दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमेरठMeerut News: कैंट के बुचरी रोड के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर