संडे ऑन साइकिल रैली में 100 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

भारतीय खेल प्राधिकरण और खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश ने संडे ऑन साइकिल रैली का आयोजन किया, जिसमें 100 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। रैली का उद्देश्य फिटनेस, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाना था। सभी प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट वितरित किया गया और कार्यक्रम में कई प्रमुख व्यक्तियों का योगदान रहा।

संडे ऑन साइकिल रैली में 100 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

भारतीय खेल प्राधिकरण, खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश और क्षेत्रीय खेल कार्यालय मेरठ के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को संडे ऑन साइकिल रैली का आयोजन हुआ। इसमें 100 से अधिक खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने प्रतिभाग किया। साइकिल रैली को क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जितेंद्र यादव ने रवाना किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने फिटनेस, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। रैली के समापन पर सभी प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट वितरित किया गया। इस मौके पर क्रीड़ा भारती प्रांत दिव्यांग प्रमुख मनीष कुमार, डॉ. प्रणाल शाण्डिल्य, खेलो इंडिया प्रशिक्षक गौरव त्यागी का योगदान रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।