
कृषि विवि टीम और मिल अधिकारी ने गन्ना फसल का निरीक्षण किया
Meerut News - सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय और आईपीएल चीनी मिल की टीम ने मंडौरा के किसानों के खेतों का निरीक्षण किया। गन्ने की प्रजाति 0238 में टॉप बोरर रोग की अधिकता पाई गई, जबकि नई प्रजातियों में कोई रोग नहीं मिला। वैज्ञानिकों ने किसानों को समय पर कीटनाशकों का छिड़काव करने और मृदा परीक्षण कराने की सलाह दी।
दौराला। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय की टीम और आईपीएल चीनी मिल के गन्ना अधिकारी ने बुधवार को मंडौरा के किसानों के खेतों पर पहुंचकर गन्ने की फसल का निरीक्षण किया। इस दौरान गन्ना प्रजाति को 0238 में टॉप बोरर रोग बड़ी संख्या में देखने को मिला, जबकि नई प्रजाति में कोई रोग नहीं दिखा और उत्पादन भी अच्छा दिखा। टीम ने किसानों को रोगों की रोकथाम की जानकारी दी। कृषि विवि के डॉ. आरएस सेंगर, डॉ. अशोक सिंह ने आईपीएल चीनी मिल के अधिकारी जितेंद्र चौधरी के साथ किसानों के खेतों पर पहुंचे। उन्होंने बुआई की गई गन्ना प्रजाति 0238, को एस 13235, को 15023 की खड़ी फसल का निरीक्षण किया।

अधिकांश किसानों के खेत में खड़ी गन्ना प्रजाति को 0238 में टॉप बोरर, तना बेधक का प्रकोप देखने को मिला, जबकि अन्य गन्ना प्रजातियों को एस 13235, 0118 में कोई कीट प्रभावित पौधा देखने को नहीं मिला। मंडौरा के किसानों के प्रक्षेत्र की गन्ने की फसल बुरी तरह से टॉप बोरर के कारण प्रभावित दिखाई दी, जिस कारण गन्ने की फसल प्रभावित हुई और गन्ने का वजन भी कम हुआ। वैज्ञानिकों ने किसानों को कीटनाशकों का छिड़काव समय पर करने, मृदा परीक्षण कराने की सलाह दी। सर्वेक्षण के फाउंडर अधिकारी रमांशु ने बताया कि उनका प्रयास है कि क्षेत्र की उत्पादकता को बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाएं। किसानों के खेतों की मृदा की जांच कराई जाएगी। डॉ. आरएस सेंगर ने किसानों को को 0238 गन्ना प्रजाति को रोगग्रस्त बताते हुए इस प्रजाति बुआई नहीं करने की सलाह दी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


