शुगर मिलों को गन्ना और सेंटर आवंटन की तैयारी तेज
Meerut News - गन्ना मिलों के लिए गन्ना और सेंटर आवंटन की तैयारी तेज हो गई है। गन्ना आयुक्त ने मेरठ मंडल की बैठक बुलाई है। सभी जिला गन्ना अधिकारी और उप गन्ना आयुक्त लखनऊ जाएंगे। गन्ना सुरक्षण बैठकें अब मंडल स्तर पर...

शुगर मिलों को गन्ना व सेंटर आवंटन की तैयारी तेज हो गई है। सोमवार को गन्ना आयुक्त ने मेरठ मंडल की बैठक बुलाई है। रविवार को ही मंडल के सभी जिला गन्ना अधिकारी और उप गन्ना आयुक्त अपने-अपने स्टाफ के साथ लखनऊ कूच कर जाएंगे। गन्ना विभाग हर साल गन्ना पेराई सत्र से पहले शुगर मिलों को गन्ना और सेंटरों का आवंटन करता है। इसे गन्ना सुरक्षण कहा जाता है। पहले गन्ना सुरक्षण की बैठक मंडल स्तर पर होती थी, जिसमें किसान प्रतिनिधि शामिल होकर अपनी समस्याओं और मांगों से अवगत कराते थे लेकिन अब कई सालों से गन्ना सुरक्षण बैठक बंद कर दी गई है। अब गन्ना आयुक्त मंडलवार अधिकारियों को लखनऊ बुलाकर उनके साथ गन्ना आवंटन और सेंटर आवंटन पर विचार-विमर्श करके गन्ना सुरक्षण आदेश जारी करते हैं। आगामी पेराई सत्र 2024-25 के लिए सुरक्षण बैठकों का दौर शुरू होने जा रहा है। इसके लिए लखनऊ से सबसे पहले मेरठ मंडल का बुलावा आया है। उप गन्ना आयुक्त मेरठ परिक्षेत्र राजेश मिश्र सभी जिला गन्ना अधिकारियों के साथ रविवार को लखनऊ रवाना हो रहे हैं। सोमवार से मेरठ मंडल की शुगर मिलों को आवंटन होने वाले गन्ने और सेंटरों पर माथापच्ची की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


