Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsSuccessful Transition to Prepaid Smart Meters in 14 Districts of Western UP
पश्चिमांचल में स्मार्ट मीटर प्रीपेड मोड में परिवर्तित

पश्चिमांचल में स्मार्ट मीटर प्रीपेड मोड में परिवर्तित

संक्षेप:

Meerut News - मेरठ में पश्चिमांचल के 14 जिलों में स्मार्ट मीटरों को प्रीपेड मोड में सफलतापूर्वक परिवर्तित किया गया है। एमडी पीवीवीएनएल ने उपभोक्ताओं से समय पर रिचार्ज करने की अपील की है ताकि विद्युत आपूर्ति निरंतर बनी रहे। यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप और अन्य प्लेटफार्मों के माध्यम से रिचार्ज की सुविधा उपलब्ध है।

Dec 06, 2025 11:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

मेरठ। पश्चिमांचल के 14 जिलों में स्मार्ट मीटर सफलतापूर्वक प्रीपेड मोड में परिवर्तित हो गए। एमडी पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता ने उपभोक्ताओं से समय पर रिचार्ज करने की अपील की ताकि विद्युत आपूर्ति की निरंतरता बनी रहे। यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप सहित कई सरल माध्यमों से रिचार्ज सुविधा उपलब्ध है। रिचार्ज हेतु विभिन्न सरल विकल्प UPPCL Smart App, PVVNL/UPPCL वेबसाइट, कैश काउंटर, CSC, Fintech काउंटर उपलब्ध है। बिजली बिल का संपूर्ण विवरण जानने के लिए प्ले स्टोर पर जाकर यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप डाउनलोड करें तथा अपनी अकाउंट आईडी से अपना अकाउंट रजिस्टर करें। एमडी रवीश गुप्ता ने कहा कि प्रीपेड मीटरिंग से पारदर्शिता, सुविधा और बेहतर ऊर्जा प्रबंधन को बढ़ावा मिलेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पश्चिमांचल डिस्कॉम में 14 जनपदों के स्मार्ट मीटरों को सफलतापूर्वक प्रीपेड मोड में परिवर्तित किया जा रहा है। यह व्यवस्था न केवल उपभोक्ताओं को पारदर्शिता और सुविधा प्रदान करती है, बल्कि ऊर्जा प्रबंधन को और अधिक मजबूत बनाती है। उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि जिनके मीटर प्रीपेड मोड में परिवर्तित कर दिए हैं, वे अपने मीटरों का समय पर रिचार्ज अवश्य कराएं, जिससे विद्युत आपूर्ति की निरंतरता बनी रहे। बिजली बिल का संपूर्ण विवरण जानने के लिए प्ले स्टोर पर जाकर यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप डाउनलोड करें तथा अपनी अकाउंट आईडी से अपना अकाउंट रजिस्टर करें। उपभोक्ता निम्न प्लेटफार्मों के माध्यम से आसानी से रिचार्ज कर सकते है। स्मार्ट मीटर की इस पारदर्शी प्रणाली से उपभोक्ताओं को वास्तविक समय में मीटर की यूनिट खपत, बैलेंस, बिल विवरण और अन्य सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं। प्रीपेड मोड में उपभोक्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार रिचार्ज कर सकते हैं, जिससे बिजली प्रबंधन और भी सरल हो जाता है। एमडी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे स्मार्ट मीटरिंग व्यवस्था का लाभ उठाएं, समय पर रिचार्ज करें। स्मार्ट मीटर की इस पारदर्शी एवं आधुनिक व्यवस्था को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। तथा अपने प्रीपेड स्मार्ट मीटर का रिचार्ज कराते हुए निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित रखे।