ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठनई शिक्षा नीति पर छात्राओं ने रखे विचार

नई शिक्षा नीति पर छात्राओं ने रखे विचार

मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कालेज के अंग्रेजी विभाग में मिशन शक्ति व नई शिक्षा नीति पर संगोष्ठी हुई, जिसमें छात्राओं ने अपने विचार...

नई शिक्षा नीति पर छात्राओं ने रखे विचार
हिन्दुस्तान टीम,मेरठTue, 30 Nov 2021 08:40 PM
ऐप पर पढ़ें

मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कालेज के अंग्रेजी विभाग में मिशन शक्ति व नई शिक्षा नीति पर संगोष्ठी हुई, जिसमें छात्राओं ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. अनीता राठी ने की। संगोष्ठी में महिला अध्ययन केंद्र चौधरी चरण सिंह विवि से समन्वयक बिंदु शर्मा ने विचार रखे। वहीं मेरठ कालेज से कानून विभागाध्यक्ष डॉ. अंजलि मित्तल ने महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस दौरान नई शिक्षा नीति पर विस्तार से चर्चा की गई। संगोष्ठी के अंत में मीनू शर्मा सहायक आचार्या ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में बीए व एमए की लगभग 80 छात्राओं की सहभागिता रही। प्राचार्या डॉ. अनीता राठी ने संगोष्ठी की अध्यक्षता की। इस मौके पर डॉ. पारुल त्यागी, डॉ. स्वर्णा मौजूद रहीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें