स्टूडेंट सक्सेस प्रोग्राम में छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया
Meerut News - शान पब्लिक स्कूल में स्टूडेंट सक्सेस प्रोग्राम आयोजित किया गया, जिसमें 2025-2026 के सत्र में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा जारा को सम्मानित किया गया। मदर डे कार्ड कंपटीशन में फातिमा, इकरा और उमैर को भी पुरस्कार मिले। कार्यक्रम में कई प्रमुख व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

शान पब्लिक स्कूल हापुड़ रोड के प्रांगण में स्टूडेंट सक्सेस प्रोग्राम का आयोजन किया। जिसमें 2025-2026 के सत्र में स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा जारा को सम्मानित किया। स्कूल में हुए मदर डे कार्ड कंपटीशन में प्रथम रही फातिमा, द्वितीय इकरा एवं तृतीय स्थान पर रहे उमैर को सम्मानित किया। छात्र-छात्राओं को पार्षद फजल करीम, आम आदमी पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. गुरविंदर सिंह, बूंद फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष रवि कुमार, टीवी एवं यूट्यूब आर्टिस्ट इरशाद खान को स्कूल के फाउंडर डॉ. रज़ा उल हक सिद्दीकी एवं प्रिंसिपल गौहर रज़ा ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में कामरान, ज़ूबी, औमेमा, रुखसार, इनाया-1, इनाया-2, अमान, आयशा, साद, अरहम, फायज़ा, ज़ोहेब, अहम को मेडल देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में सिटी पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल रिजवान अंसारी, इमरान अंसारी, जावेद, शानू रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


