एलएलएम परीक्षा में छात्र बेहोश, शिक्षक पर उत्पीड़न का आरोप
मेरठ, संवाददाता। एलएलएम की परीक्षा देने पहुंचा एक छात्र की परीक्षा के दौरान

मेरठ, संवाददाता। एलएलएम की परीक्षा देने पहुंचा एक छात्र की परीक्षा के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से बेहोश हो गया। छात्र के परिजनों ने विश्वविद्यालय के एक फिजिकल एजुकेशन शिक्षक पर मानसिक प्रताड़ना, धमकी और शिकायतों को दबाने के आरोप लगाए हैं। मेडिकल थाना प्रभारी सतवीर अत्री का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।शिकायतकर्ता काजल चौधरी के अनुसार 19 मई को उसके पति शिवम चौधरी एलएलएम की परीक्षा देने गए थे। परीक्षा के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए। उन्हें मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। काजल का आरोप है कि उनके पति पिछले काफी समय से मानसिक तनाव और बीमारी से जूझ रहे हैं।
उन्होंने इसके लिए विश्वविद्यालय में तैनात फिजिकल एजुकेशन शिक्षक को जिम्मेदार ठहराया है। शिकायत में कहा गया है कि संबंधित शिक्षक फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लंबे समय से नौकरी कर रहे हैं। आरोप है कि शिकायत करने के बाद शिवम चौधरी को जान से मारने की धमकियां भी दी गईं, जिससे उनकी मानसिक स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


