सकारात्मक सोच और संतुलित जीवनशैली से तनाव होगा नियंत्रित

Mar 10, 2026 09:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - इस्माईल नेशनल महिला पीजी कालेज में प्रो. अनिता राठी के नेतृत्व में रेंजर्स कमेटी द्वारा 'माइंड एंड हैल्थी लाइफ: स्ट्रैस मैनेजमेंट' विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य वक्ता कमल ने तनाव प्रबंधन के लिए सकारात्मक सोच, माइंडफुलनेस और योग के महत्व पर चर्चा की। कार्यक्रम में कई अन्य विशेषज्ञ भी शामिल हुए।

सकारात्मक सोच और संतुलित जीवनशैली से तनाव होगा नियंत्रित

इस्माईल नेशनल महिला पीजी कालेज में प्राचार्य प्रो. अनिता राठी के कुशल नेतृत्व में रेंजर्स कमेटी द्वारा काम माइंड एंड हैल्थी लाइफ : स्ट्रैस मैनेजमेंट इन द मॉडर्न वर्ल्ड विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला हुई। मुख्य वक्ता कमल, मोटिवेशनल स्पीकर ने तनाव को सही दृष्टिकोण, सकारात्मक सोच व संतुलित जीवनशैली अपनाकर नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने माइंडफुलनेस, योग, ध्यान, समय प्रबंधन व सकारात्मक सोच जैसी तकनीकों के महत्व पर भी चर्चा की। प्रतिभागियों को संवादात्मक सत्रों के माध्यम से तनाव प्रबंधन के व्यावहारिक पहलुओं से भी अवगत कराया। संयोजिका डॉ. स्वर्णा, रेंजर्स प्रभारी ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का आभार जताया।

कार्यक्रम में महिमा ठाकुर, प्रियांशी का सहयोग रहा। इस दौरान प्रो. दीपा त्यागी, प्रो. ममता, डॉ. विनेता, डॉ. मनी भारद्वाज मौजूद रहे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।