गोकशी को लेकर जानी थाना प्रभारी हटाए गए
Meerut News - सोमवार सुबह बहरामपुर नंदपुरा गांव में गोकशी की घटना के बाद पुलिस पर आरोप लगने पर एसएसपी अविनाश पांडेय ने थाना प्रभारी अखिलेश मिश्र को स्थानांतरित कर दिया। बजरंग दल और हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया और पुलिस गश्त पर सवाल उठाए। एएसपी के आश्वासन के बाद प्रदर्शन खत्म हुआ।

सोमवार सुबह थाना क्षेत्र के बहरामपुर नंदपुरा गांव के जंगल में हुई गोकशी व पुलिस पर लगे आरोपों को लेकर एसएसपी अविनाश पांडेय ने कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी अखिलेश मिश्र को थाने से हटाकर थाना सदर बाजार में स्थानांतरित कर दिया है। एसएसपी की इस कार्रवाई से लेकर थाना पुलिस में हड़कंप की स्थिति बन गई है। सोमवार सुबह बहरामपुर नंदपुरा गांव के जंगल में गोकशी की घटना सामने आने पर बजरंग दल और हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओ ने मौके पर पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए जानी थाना पुलिस पर भी संगीन आरोप लगाए थे। ग्रामीणों ने पुलिस गस्त पर सवाल खड़े किए थे।
मेरठ से पहुंचे एएसपी के आश्वासन पर ग्रामीणों ने हंगामा प्रदर्शन समाप्त किया था। बुधवार को एसएसपी अविनाश पांडेय ने इस घटना में संज्ञान लेकर थाना प्रभारी अखिलेश मिश्र को जानी थाने से हटाकर थाना सदर बाजार भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्र पर गिरी गाज के चलते हल्का प्रभारी व बीट पुलिस कर्मी भी गाज गिरने की संभावना भी बढ़ गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


