Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsSpring Dales Public School Celebrates Abhinandan Ceremony with Awards for Academic Excellence
मेधावियों को शैक्षिक उत्कृष्टता के लिए मिला इनाम

मेधावियों को शैक्षिक उत्कृष्टता के लिए मिला इनाम

संक्षेप:

Meerut News - स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में 'अभिनंदन' समारोह आयोजित किया गया, जिसमें 2024-25 की बोर्ड और गृह परीक्षाओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि जल शक्ति मंत्री...

Oct 16, 2025 01:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

मवाना। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में बुधवार को प्रत्येक वर्ष की भांति भव्य समारोह 'अभिनंदन' हुआ। इसमें वर्ष 2024-25 में बोर्ड की परीक्षा तथा गृह परीक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीया स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों को शैक्षिक उत्कृष्टता के लिए पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि जल शक्ति मंत्री दिनेश खटीक, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल एमएलसी श्रीचंद्र शर्मा, भाजपा के विवेक रस्तोगी, प्राचार्या डॉ. शक्ति साहनी, चेयरमैन अखिल कौशिक रहे। वर्ष 2024-25 बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम स्थान वाले छात्रों को 11 हजार, द्वितीय स्थान वाले छात्रों 51 सौ रुपये और तृतीय स्थान वाले छात्रों को 21 सौ रुपये का चेक देकर सम्मानित किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गृह परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को भी ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इनमें बोर्ड परीक्षा में कक्षा 10 की टॉपर रही गौरांशी गोयल को 11 हजार, आयशा को 51 सौ और प्रिंस राणा को 21 सौ रुपये का चेक दिया। साइंस वर्ग में कक्षा 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सात्विक रस्तोगी को 11 हजार, मनस्वी वर्मा को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर 51 सौ तथा फातिमा मेहताब को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर 21 सौ रुपये का चेक दिया गया। अविरल जैन को कॉमर्स में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 11 हजार, आरती को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर 51 सौ और उजैसा गुप्ता को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर 21 सौ रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। कला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अंशिका चौधरी को 11 हजार, अक्षरा रस्तोगी को 51 सौ तथा माही वर्मा को 21 सौ रुपये देकर सम्मानित किया गया। 100 प्रतिशत अटेंडेंस के लिए कक्षा पांचवी से आराध्या गुप्ता को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल के प्रबंधक मनोज रस्तोगी ने बताया कि स्कूल से शिक्षा प्राप्त उन विद्यार्थियों को 51 सौ रुपये का चेक देकर सम्मानित किया जो नीट, आईआईटी जैसी प्रतियोगिताओं को उच्च अंकों से पास करने के बाद देश के ख्याति प्राप्त संस्थानों में शिक्षा ले रहे हैं, उनमें यश अग्रवाल, सात्विक रस्तोगी, मो. रिजवान, रितिका जैन, अनाबिया, शिवानी और कार्तिक अग्रवाल शामिल रहे। संचालन बारहवीं से जुबीया, मरियम रिजवी, हरप्रीत और आयुष्मा ने किया। प्रबंधक मनोज रस्तोगी, प्रबंधिका मीनू रस्तोगी, प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने सभी को आभार जताया।