ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठगुरुकुल आश्रम के आर्चेरी कोच को मिलेगा मेजर ध्यानचंद अवार्ड

गुरुकुल आश्रम के आर्चेरी कोच को मिलेगा मेजर ध्यानचंद अवार्ड

गुरुकुल प्रभात आश्रम सांई सेंटर और सीनियर टीम इंडिया के कोच सूर्यदेव प्रसाद ने देश को तमाम मेडल लाकर दिए। विदेशों में डंका बजाकर शान से तिरंगा ऊंचा किया। साथ ही राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के...

गुरुकुल आश्रम के आर्चेरी कोच को मिलेगा मेजर ध्यानचंद अवार्ड
हिन्दुस्तान टीम,मेरठFri, 21 Sep 2018 01:48 AM
ऐप पर पढ़ें

गुरुकुल प्रभात आश्रम साई सेंटर और सीनियर टीम इंडिया के कोच सत्यदेव प्रसाद ने देश को तमाम मेडल लाकर दिए। विदेशों में डंका बजाकर शान से तिरंगा ऊंचा किया, साथ ही राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी तैयार किए, जो आज दुनिया में डंका बजा रहे हैं। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए आर्चेरी कोच को भारत सरकार 25 सितंबर को मेजर ध्यानचंद अवार्ड से सम्मानित करने जा रही है। यह अवार्ड राष्ट्रपति द्वारा दिया जाना है। कोच ने बताया कि चैक रिपब्लिक कंट्री में पिछले माह हुए यूरोपियन कप में टीम इंडिया के कोच की भूमिका निभाई, साथ ही गोल्ड मेडल भी आया। वहीं एशियाड में उनका तैयार किए गए खिलाड़ी विश्वास को पहुंचाया। उन्होंने बताया कि बहुत खुशी है कि मुझे इस अवार्ड के लिए चुना गया। इसका श्रेय गुरुकुल प्रभात आश्रम को जाता है।

कोच ने 100 से अधिक मेडल जीते

गुरुकुल प्रभात आश्रम के तीरंदाजी कोच सत्यदेव प्रसाद ने जीवन में तमाम संघर्ष कर देश के लिए मेडल की झड़ी लगाई। विश्व चैंपियनशिप में 4 बार भाग लिया। इसमें उन्होंने प्रथम, तृतीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। एशियाई चैम्पियनशिप में 3 बार प्रतिभाग किया। इसमें द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। एशियाई खेलों में 2 बार भाग लिया और दोनों में चौथे स्थान पर रहे। 30 बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भूमिका निभाई। सत्यदेव प्रसाद ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय आर्चेरी चैम्पियनशिप में 100 से अधिक मेडल पर अपना हक जमाया। 9 बार राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। 4 बार भारतीय अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक भी रहे। 2005 में यूपी सरकार द्वारा लक्ष्मण पुरस्कार हासिल किया। 2004 में आईटीबीपी में स्वर्ण पदक जीता। यूपी में संयुक्त सचिव तीरंदाजी संघ और सीनियर टीम इंडियन कोच भी हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें