ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठसाउथ कोरिया में मेरठी छोरे ने लहराया तिरंगा

साउथ कोरिया में मेरठी छोरे ने लहराया तिरंगा

मेरठ के विक्रांत ने एक बार विदेशी जमीन पर खुद को साबित कर दिखाया है। चीन के साथ-साथ कजाकिस्तान के खिलाड़ियों को हराकर तिरंगा ऊंचा किया। साऊथ कोरिया में एशियन वुशू चैंपियनशिप में गोल्ड पर अपना कब्जा...

साउथ कोरिया में मेरठी छोरे ने लहराया तिरंगा
हिन्दुस्तान टीम,मेरठThu, 21 Sep 2017 09:18 PM
ऐप पर पढ़ें

मेरठ के विक्रांत ने एक बार विदेशी जमीन पर खुद को साबित कर दिखाया है। चीन के साथ-साथ कजाकिस्तान के खिलाड़ियों को हराकर तिरंगा ऊंचा किया। साऊथ कोरिया में एशियन वुशू चैंपियनशिप में गोल्ड पर अपना कब्जा किया। इस उपलब्धि पर शहरवासियों ने खिलाड़ी को बधाई दी है। रोहटा रोड स्थित गगन विहार निवासी विक्रांत ने वुशू में तमाम रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तमाम मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया है। 14 से 21 सितंबर को साउथ कोरिया में होने वाली 9 वीं एशियन वुशू चैंपियनशिप में खिताब हासिल किया। विदेशी जमीनल पर अपनी अलग पहचान बनाई है। अपने इवेंट में विक्रांत ने पहले राउंड में कजाकिस्तान को हराकर दूसरे राउंड में प्रवेश किया। इस दूसरे राउंड में साउथ कोरिया के खिलाड़ी को टक्कर दी और जीत दर्ज करायी। साथ ही फाइनल के लिए क्वालीफाई के साथ- साथ कांस्य पदक पक्का कर लिया। गोल्ड मेडल के लिए फाइनल मुकाबला विक्रांत और चीन के खिलाड़ी के बीच हुआ। फाइनल राउंड में विक्रांत ने चीन के खिलाड़ी को हरा दिया और खिताब अपने नाम किया। गोल्ड मेडल लेकर एशियन चैम्पियनशिप में शहर का नाम रोशन किया। विक्रांत काफी समय से साईं सेंटर में प्रशिक्षण ले रहा है। इस उपलब्धि पर शहरवासियों ने खिलाड़ी और परिवार को बधाई दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें