ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठसेंट मेरी में स्पोर्ट्स मीट, पुरातन छात्रों ने दिखाया दम

सेंट मेरी में स्पोर्ट्स मीट, पुरातन छात्रों ने दिखाया दम

मेरठ। सेंट मेरीज एकेडमी में रविवार को पुरातन छात्रों की संस्था एक्समा ने स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया। एल्युमिनाई एसोसिएशन एक्समा की दूसरी स्पोर्ट्स...

सेंट मेरी में स्पोर्ट्स मीट, पुरातन छात्रों ने दिखाया दम
हिन्दुस्तान टीम,मेरठSun, 28 Nov 2021 10:35 PM
ऐप पर पढ़ें

मेरठ। सेंट मेरीज एकेडमी में रविवार को पुरातन छात्रों की संस्था एक्समा ने स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया। एल्युमिनाई एसोसिएशन एक्समा की दूसरी स्पोर्ट्स मीट के मुख्य अतिथि शशांक चौधरी, सीडीओ मेरठ रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ एक्समा के पैट्रन व स्कूल प्रधानाचार्य ब्रदर एडवर्ड सेबस्टीन ने किया।

सुबह 9 बजे से ही पुरातन छात्र प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंच गए। 150 से अधिक पुरातन छात्रों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में भाग लिया। खिलाड़ियों के लिए प्रतियोगिता में तीन वर्ग बनाए गए। 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग, 31 वर्ष से 45 वर्ष आयु वर्ग, 46 से ऊपर तक वर्ग रहे।

100 मीटर दौड़ 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग

प्रथम स्थान पर नामित खन्ना रहे। इन्होंने 13.6 सेकंड में दौड़ पूरी की। दूसरे स्थान पर नीतीश गुप्ता रहे। तीसरे स्थान पर शिवम सप्रा रहे।

100 मीटर दौड़ 31 से 45 वर्ष आयु वर्ग

प्रथम स्थान पर संयम बंसल, दूसरे स्थान पर कोनार्क बंसल, तीसरे स्थान पर अभिजीत दुबे रहे। 100 मीटर दौड़ में 46 वर्ष आयु से ऊपर के वर्ग में प्रथम स्थान पर उमेश तोमर, दूसरे पर अनुज अरोड़ा, तीसरे पर अनंत जीत सिंह रहे।

1200 मीटर साइकल रेस ओपन वर्ग

प्रथम स्थान पर आरुष अग्रवाल, दूसरे पर कार्तिक कालरा, तीसरे पर अनुज अरोड़ा रहे। 1200 मीटर साइकिल रेस में 31 से 45 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम स्थान पर आशीष, दूसरे पर माणिक महाजन, तीसरे स्थान पर आशीष दुबे रहे।

शॉट पुट

7.26 किलो गोला फेंक 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम स्थान पर नीतीश गुप्ता रहे। दूसरे पर सागर सिवाच रहे। तीसरे पर मिहीर नारंग रहे। 31 से 45 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम स्थान पर शुभांकर शर्मा, दूसरे पर ऐश्वर्या प्रकाश अग्रवाल, तीसरे पर फ़राज़ अंसारी रहे। शुभंकर शर्मा स्कूल के समय भी शॉटपुट व डिस्कस थ्रो में अव्वल रहे।

जैवलिन थ्रो

जैवलिन थ्रो की 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम स्थान पर मिहीर नारंग रहे। दूसरे पर शिवम सप्रा रहे। तीसरे पर सागर सिवाच रहे।

छोटे बच्चों की 50 मीटर दौड़

प्रथम स्थान पर जायरा, दूसरे पर आयांश, तीसरे स्थान पर अनुराधा रही। बड़े बच्चों की 50 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर वृंदा, दूसरे स्थान पर कृष राज, तीसरे स्थान पर विराज रहे।

50 मीटर की दौड़ महिला

प्रथम स्थान पर ऋषिका नारंग, दूसरे स्थान पर पारानीता सेठी, तीसरे स्थान पर श्रुति अग्रवाल रहीं।

विजेताओं को मेडल देकर किया सम्मानित

खेल के अंत में सभी जीते हुए खिलाड़ियों को मेडल देकर सीडीओ शशांक चौधरी आईएएस, ब्रदर एडवर्ड सेबस्टीन, एक्समा के कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा सम्मानित किया गया। सीडीओ शशांक चौधरी ने सभी पुरातन छात्रों का हौसला बढ़ाया। सीडीओ ने शहर के सभी स्कूलों को खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि सीडीओ शशांक चौधरी द्वारा सेंट मेरिज के प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य, ब्रदर सुपीरियर, ब्रदर आनंद, डॉ संदीप सहगल, आईएमए अध्यक्ष डॉ महेश बंसल, अतहर अली, डॉक्टर उमंग मित्तल, डॉ अमित उपाध्याय, डॉ आकाश बंसल, डॉ अमित पाठक, अभिषेक चौहान, डॉ अमित रस्तोगी, नवीन अग्रवाल को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

यह रहे मौजूद

कार्यक्रम के अंत में एक्समा उपाध्यक्ष विपुल सिंघल ने सभी का आभार जताया। एक्समा अध्यक्ष एनउद्दीन शाह, पूर्व अध्यक्ष नीरज नारंग, उपाध्यक्ष विपुल सिंघल, महासचिव अपूर्व गुप्ता, अजय वर्मा, शुभांकर शर्मा, अंकित सिंघल, अभिषेक जैन तथा अभिषेक जैन मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें