
माछरा ब्लॉक के दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
संक्षेप: Meerut News - शनिवार को चौ. प्रेमनाथ सिंह केवी. इंटर कॉलेज माछरा में प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में 9 न्याय पंचायतों के बच्चों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि ने विजेता बच्चों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। विभिन्न खेलों जैसे दौड़, कूद, क्रिकेट आदि का आयोजन किया गया।
किठौर। शनिवार को चौ. प्रेमनाथ सिंह केवी. इंटर कॉलेज माछरा के मैदान पर संपन्न हुआ। शुक्रवार, 14 नवंबर से चल रही प्रतियोगिता का समापन माछरा के खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार के निर्देशन में किया गया। प्रतियोगिता में ब्लॉक की सभी 9 न्याय पंचायतों के बच्चों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य राजेश कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष दीपक तोमर, मंत्री प्रेमचंद, उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष अर्पणा कौशिक, मंत्री जितेन्द्र कुमार समेत अन्य गणमान्य अतिथियों ने उपस्थित होकर बच्चों को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। सभी बच्चों को जिला स्तर पर प्रदर्शन के लिए प्रेरित भी किया गया।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, क्रिकेट, चक्का फेंक, एकांकी नाटक सहित कई खेलों का आयोजन हुआ। मुख्य खेल परिणाम इस प्रकार रहे—50 मीटर दौड़ प्राथमिक स्तर बालक वर्ग: केशव (मानपुर) प्रथम,बालिका वर्ग: रूबी (मानपुर) प्रथम,100 मीटर दौड़ जूनियर बालक: उज्जवल (दबथला) प्रथम, बालिका: दीपांशी (मानपुर) प्रथम, 200 मीटर दौड़ उच्च प्राथमिक बालक: उज्जवल (दबथला) प्रथम, बालिका: दीपिका (दबथला) प्रथम, 200 मीटर प्राथमिक बालक: इशांत (मेघराजपुर) प्रथम, बालिका: परी (मेघराजपुर) प्रथम, 400 मीटर जूनियर बालक: उज्जवल (दबथला) प्रथम, बालिका: मुस्कान (रहदरा) प्रथम, 400 मीटर प्राथमिक बालक: ईशांत (हसनपुर) प्रथम, लंबी कूद उच्च प्राथमिक बालक: अंश (मानपुर) प्रथम, बालिका: दीपांशी (मानपुर) प्रथम, लंबी कूद प्राथमिक बालक: नैतिक (मानपुर) बालिका: कनीका (मानपुर) प्रथम, ऊंची कूद उच्च प्राथमिक बालक: अंश (मानपुर) प्रथम, बालिका: रितिक (रहदरा) प्रथम, ऊंची कूद प्राथमिक बालक: नैतिक (मानपुर) प्रथम,चक्का फेंक बालिका: कंचन (भाटीपुरा) प्रथम, बालक: अक्षय (मानपुर) प्रथम,गोला फेंक बालिका: दीपांशी (मानपुर) प्रथम, बालक: अक्षय (मानपुर) प्रथम, क्रिकेट में मानपुर टीम विजेता रहीं। रिले दौड़ में मानपुर प्रथम, एकांकी नाटक में उच्च प्राथमिक हसनपुर कला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों ने विजेता टीमों व खिलाड़ियों को सम्मानित किया। बच्चों को आगे जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया।प्रतियोगिता का सफल संचालन व्यायाम शिक्षिका रेनू रानी वर्मा के निर्देशन में किया गया। इस दौरान जितेंद्र कुमार, आभा सिंह, मो. इरफान, प्रेमचंद, चारू शर्मा, अमरीश कुमार शर्मा, इकबाल अहमद, अभिनव, भूपेंद्र सिंह, अक्षय कुमार, बिन्नी, हेमलता, परवेज़ सरफराज, अभिषेक कुमार, शिव कुमार, अजय कुमार, तशरीफ़ अली, अमरदीप, विनीत कुमार, राजीव कुमार, रामकिशन, पवन कुमार, सुदीप कुमार, अमित कुमार, धर्मेंद्र, पंकज, सूबेसुंदर, अनुराधा सहित अनेक शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




