Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsSpeeding Car Accident in Pallavpuram Injures Five Driver Fleeing Scene
पल्लवपुरम में कार ने पांच लोगों को रौंदा, गंभीर घायल

पल्लवपुरम में कार ने पांच लोगों को रौंदा, गंभीर घायल

संक्षेप:

Meerut News - पल्लवपुरम क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने मां-बेटे और एक अन्य युवक को टक्कर मार दी। हादसे में कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। चालक घटना के बाद भाग गया, लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच...

Tue, 2 Sep 2025 02:54 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

पल्लवपुरम क्षेत्र के डिवाइडर रोड पर खड़े मां-बेटे और एक अन्य युवक को रविवार देर शाम तेज रफ्तार कार ने जबरदस्त टक्कर मार दी। चालक पहले तो कार समेत भाग गया, लेकिन कुछ दूरी पर चौहान मार्केट के पास उसने दो अन्य लोगों को भी रौंद दिया। हादसे में कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों के परिजनों ने बताया कि निशांत तोमर पुत्र सुखपाल सिंह अपनी मां नीरा देवी के साथ सनी अस्पताल के बाहर खड़े फोन पर बात कर रहे थे। पास ही एक अन्य युवक गौरव पुत्र किशन पाल निवासी पी पॉकेट भी खड़ा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अचानक तेज रफ्तार से आई करने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। तुरंत बाद घटना को अंजाम देकर कर भाग रहे चालक ने चौहान मार्केट पर पैदल जा रहे राहुल और एक अन्य युवक को भी रौंद डाला। पल्लवपुरम थाना प्रभारी रमेश चंद शर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने सीसीटीवी खंगालना शुरू कर दिया है। हादसे में घायल लोगों के परिजनों ने पल्लवपुरम थाने पहुंचकर आरोपी चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।