सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ
Mar 10, 2026 09:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
Meerut News - खरखौदा कस्बे के राजकीय महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने प्राथमिक विद्यालय खरखोदा में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया। महाविद्यालय की प्राचार्या नीलम सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना का महत्व बताया। कार्यक्रम में डॉ. अंजलि शर्मा, डॉ. पूर्णिमा भारद्वाज और डॉ. संदीप गुप्ता का विशेष योगदान रहा।

खरखौदा कस्बा स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय खरखोदा में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन एवं शुभारंभ किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्राचार्या नीलम सिंह एवं विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी खरखौदा सतेंद्र पाल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य द्वारा फीता काटकर किया गया। नीलम सिंह ने सभी छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर जानकारी दीं एवं लक्ष्य गीत का आयोजन हुआ। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंजलि शर्मा, डॉ. पूर्णिमा भारद्वाज एवं डॉ. संदीप गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


