ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठरिकार्ड पौधरोपण के लिए किए विशेष इंतजाम

रिकार्ड पौधरोपण के लिए किए विशेष इंतजाम

हस्तिनापुर। बीते मंगलवार को राजकीय पशुधन कृषि प्रक्षेत्र में किए गए रिकार्ड पौधरोपण के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। पौधों की सुरक्षा के लिए वाचरों की ड्यूटी लगाई गई है। जो आठ आठ घंटों में अपनी डयूटी...

रिकार्ड पौधरोपण के लिए किए विशेष इंतजाम
हिन्दुस्तान टीम,मेरठWed, 29 Jul 2020 01:22 PM
ऐप पर पढ़ें

बीते मंगलवार को राजकीय पशुधन कृषि प्रक्षेत्र में किए गए रिकार्ड पौधरोपण के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। पौधों की सुरक्षा के लिए वाचरों की ड्यूटी लगाई गई है। जो आठ आठ घंटों में अपनी डयूटी को निभा रहे है। वहीं जंगली जानवरों की सुरक्षा के लिए पौधरोपण स्थल की चारों ओर से तारबंदी की गई है। सिंचाई के लिए टैंकर की व्यवस्था की गई है। जिससे प्रत्येक पौधे को पर्याप्त पानी मिल सके। उक्त पौधरोपण के साथ हस्तिनापुर की धरा से एक ओर इतिहास जुड़ जाएगा। वन विभाग ने इसके लिए पिछले कई दिनों से तैयारियों में जुटा था। विभाग ने पौधरोपण से संबंधित समस्त फोटो, वीडियों व अन्य दस्तावेज गिनीज बुक के अधिकारियों को सौंप दी थी। इसके बाद गिनीज के अधिकारियों द्वारा पौधरोपण स्थल का कभी भी दौरा किया जा सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें