सपा की दादरी रैली की केंद्रीय संचालन कमेटी में मेरठ के गुर्जर नेताओं को मिली तरजीह

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - दादरी में 29 मार्च को सपा की रैली की तैयारियाँ चल रही हैं। इस रैली में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और अन्य वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। यह रैली आगामी चुनावों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है और इसके सफल आयोजन के लिए केंद्रीय संचालन कमेटी का गठन किया गया है। कई गुर्जर नेता भी इसमें शामिल हैं।

सपा की दादरी रैली की केंद्रीय संचालन कमेटी में मेरठ के गुर्जर नेताओं को मिली तरजीह

दादरी में 29 मार्च की सपा की होने वाली रैली की तैयारियों में पश्चिमी यूपी के सपा नेताओं से लेकर कार्यकर्ता तक जुटे है। इस रैली में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ ही पार्टी के दिग्गज नेता शिरकत करेंगे। इस रैली को आगामी चुनावों के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रैली को सफल बनाने के लिए केंद्रीय संचालन कमेटी का गठन किया गया है। इसमें मेरठ समेत विभिन्न जिलों के गुर्जर नेताओं को भी तरजीह मिली है। मेरठ से विधायक अतुल प्रधान, मुखिया गुर्जर, पूर्व मंत्री जगवीर गुर्जर, पूर्व सांसद हरीश पाल, नीरज पाल भी शामिल है। गुर्जर समाज के गढ़ में होने जा रही रैली पर दूसरे दलों के निगाहें भी लग गई है।

दादरी रैली के लिए केंद्रीय संचालन कमेटी बनाई गई है। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कमेटी को लेकर पत्र जारी किया है। सपा के प्रवक्ता राजकुमार भाटी को संयोजक बनाया है। इस कमेटी में सरधना विधायक अतुल प्रधान, पूर्व सांसद हरीश पाल, सपा जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी, राष्ट्रीय महासचिव नीरज पाल, पूर्व मंत्री जगवीर गुर्जर, डॉ. आदित्य सिंह, राष्ट्रीय पथिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुखिया गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष उदयवीर प्रधान को भी शामिल किया गया है।साथ ही सांसद इकरा हसन, विधायक नाहिद हसन को भी दादरी रैली केंद्रीय संचालन कमेटी में शामिल किये गए है। वहीं बागपत से बिल्लू प्रधान, रवि बैंसला को भी शामिल किया है। इनके अलावा गौतमबुद्धनगर जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी, प्रदीप भाटी, गजराज सिंह नागर, महेंद्र नागर, फकीर चंद्र नागर, सुनील भाटी देवटा, कृशांत भाटी, नरेंद्र नागर, इंद्र प्रधान, सुनील चौधरी गौतमबुद्धनगर को भी कमेटी में दादरी रैली के लिए बनाई केंद्रीय संचालन कमेटी में स्थान मिला है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।