सपा विधायक अतुल प्रधान ने साधा भाजपा नेता संगीत सोम पर निशाना

Jan 07, 2026 01:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

Meerut News - सपा विधायक अतुल प्रधान ने भाजपा नेता संगीत सोम के मीट और शराब कारोबार पर सवाल उठाए। उन्होंने संगीत सोम की सुरक्षा पर चिंता जताई और सरकार से कार्रवाई की मांग की। संगीत सोम की संपत्ति की जांच करने तथा बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों के खिलाफ सरकार से हस्तक्षेप की अपील की गई।

सपा विधायक अतुल प्रधान ने साधा भाजपा नेता संगीत सोम पर निशाना

सपा विधायक अतुल प्रधान ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरधना से पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता संगीत सोम पर निशाना साधा। संगीत सोम के मीट और शराब कारोबार को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने संगीत सोम की सुरक्षा पर सरकार के हो रहे खर्च एवं कड़ी सुरक्षा के बावजूद हमले और धमकी मिलने को लेकर चिंता जाहिर की। विधायक अतुल प्रधान ने कहा केंद्र और प्रदेश सरकार की सुरक्षा के बावजूद संगीत सोम पर हमले की घटना और धमकी मिलना चिंताजनक है। सरकार सुरक्षा सुनिश्चित करें। अतुल प्रधान ने कहा कि कैंट क्षेत्र में उनकी कोठी पर हैंड ग्रेनेड फेंकने की घटना से लेकर अन्य मामलों की जांच और उनका खुलासा हो ‌ संगीत सोम पूर्व के मामलों में श्वेत पत्र जारी करें।

साथ ही स्पष्ट करें कि उनका मीत और शराब के कारोबार में भागीदारी दारी रही है अथवा नहीं। सरकार से मांग की है कि संगीत सोम और उनकी जांच कराकर जहां गड़बड़ मिले वहां सख्ती के साथ कार्रवाई करें। संगीत सोम की संपत्ति की जांच की भी मांग की। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले और हत्या की घटना निंदनीय है। केंद्र सरकार इस मामले में हस्तक्षेप करें। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री को वापस भेजने के लिए भी केंद्र सरकार को कदम उठाना चाहिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;