मेरठ: जनप्रतिनिधि व्यापारियों का दे साथ, सरकार निकाले रास्ता : अतुल प्रधान

Apr 08, 2026 01:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - सपा विधायक अतुल प्रधान ने सेंट्रल मार्केट में व्यापारियों के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करना जरूरी है, लेकिन सरकार को पहले कदम उठाने चाहिए थे। व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है और एक व्यापारी को हार्ट अटैक भी आया। विधायक ने जनप्रतिनिधियों से व्यापारियों का समर्थन करने की अपील की।

मेरठ: जनप्रतिनिधि व्यापारियों का दे साथ, सरकार निकाले रास्ता : अतुल प्रधान

सपा विधायक अतुल प्रधान दोपहर में व्यापारियों के बीच सेंट्रल मार्केट पहुंचे। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करने के लिए सभी बाध्य हैं लेकिन समय रहते सरकार ने यदि इस मामले को गंभीरता से लेकर प्रयास किए होते तो राहत मिल सकती थी। विधायक अतुल प्रधान ने बताया कि उन्होंने सेंट्रल मार्केट के मुद्दे पर आज भी सपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बातचीत की। अखिलेश यादव ने व्यापारियों के हित का भरोसा दिया। विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के साथ खड़ा होना चाहिए और सरकार को कोई ना कोई रास्ता निकालना चाहिए।

सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों का व्यापार कारोबार उजड़ रहा है, उनकी यहीं से रोजी-रोटी चलती है। इस दौरान सेंट्रल मार्केट में एक व्यापारी को हार्ट अटैक आ गया। इस सेंट्रल मार्केट में अफरातफरी मच गई। इस पर विधायक अतुल प्रधान ने चिंता भी व्यक्त की। कहा की पूरा मामला सोशल मीडिया में चल रहा है जिसे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जरूर देखा होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।