ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठदुकानों पर देखने को मिली सामाजिक दूरी

दुकानों पर देखने को मिली सामाजिक दूरी

प्रशासन द्वारा किराना, सब्जी, दूध आदि की खरीदारी के लिए लोगों को तीन घंटे की छूट दी। लोग घरों से बाहर सामान खरीदने निकले। सभी ने दुकानों पर जाकर सामाजिक दूरी का पूरा ख्याल रखा और धैर्यपूवर्क सामान...

दुकानों पर देखने को मिली सामाजिक दूरी
हिन्दुस्तान टीम,मेरठSun, 29 Mar 2020 01:30 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रशासन द्वारा किराना, सब्जी, दूध आदि की खरीदारी के लिए लोगों को तीन घंटे की छूट दी। लोग घरों से बाहर सामान खरीदने निकले। सभी ने दुकानों पर जाकर सामाजिक दूरी का पूरा ख्याल रखा और धैर्यपूवर्क सामान खरीदा। पहले की तरह लोगों ने कानून का पालन किया और सामान लेकर तुरंत घरों में चले गए। पुलिस ने भी नगर में घूमकर हालात का जायजा लिया और लोगों से जल्द से जल्द घरों में जाने के लिए कहा।

बतादें कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लॉकडाउन के बाद काफी सख्ती बरती जा रही थी। मेडिकल स्टोर को छोड़कर कोई भी दुकान खोलने की परमीशन नहीं थी। ऐसे में लोगों को काफी परेशान होना पड़ रहा था। दो दिन पूर्व व्यापारियों ने एसडीएम से मिलकर सुबह छह बजे से नौ बजे तक राशन की दुकाने खोले जाने की छूट का आह्वान किया था। अधिकारियों ने परमीशन दी तो लोगों को राहत मिल गई। शनिवार को सरधना में सुबह छह बजे से नौ बजे तक दुकाने खुली। लोगों ने दुकानों पर पहुंचकर खरीदारी की। दुकानों के बाहर एक-एक मीटर दूरी के निशान लगा दिए गए थे। जहां खड़े होकर लोगों ने सामान खरीदा। उधर, मंडी में भी व्यापारियों ने पूरी अहतियात बरती। नौ बजे के बाद पुलिस ने गश्त कर दुकानें बंद कराई और लोगों को घरों में वापस भेजा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें