Meerut News: मछरी ग्राम पंचायत की लाइब्रेरी में घुंसा कोमन कैरत सांप, मचा हड़कंप
Meerut News: दौराला विकास खंड के ग्राम पंचायत मछरी की लाइब्रेरी में एक कोमन कैरत सांप घुस आया, जिससे विद्यार्थियों में अफरातफरी मच गई। जब एक विद्यार्थी ने सांप को देखा, तो सभी बाहरी भाग गए। पंचायत सहायक ने सांप को प्लास्टिक बैग में बंद करके जंगल में छोड़ दिया। ग्राम प्रधान ने बरसात में सांपों के प्रवेश को लेकर जागरूकता बढ़ाने की अपील की।
Meerut News: दौराला विकास खंड की ग्राम पंचायत मछरी के पंचायत भवन स्थित लाइब्रेरी में शुक्रवार दोपहर अचानक कोमन कैरत सांप घुस गया। विद्यार्थियों की नजर कुर्सी के नीचे रेंगते सांप पर पड़ते ही लाइब्रेरी में अफरातफरी मच गई। सांप को देखकर विद्यार्थी लाइब्रेरी से भागकर बाहर निकले। ग्राम पंचायत सहायक ने किसी तरह सांप को प्लास्टिक के बैग में बंद कर जंगल में छोड़ा, जिस पर विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली। मछरी ग्राम पंचायत सहायक जसवंत सैनी ने बताया कि शुक्रवार को कोमन कैरत सांप लाइब्रेरी में घुंस आया था। लाइब्रेरी में विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे थे। इस दौरान एक विद्यार्थी की निगाह सांप पर पड़ी तो उसने शोर मचा दिया।
जिसके चलते विद्यार्थी लाइब्रेरी से बाहर भाग निकले। उसने जहरीले सांप को सुरक्षित तरीके से प्लास्टिक के बैग में बंद किया। बैग में बंद सांप को आबादी से दूर जंगल में छोड़ दिया गया। सांप को जंगल में छोड़ने के बाद भी लाइब्रेरी में मौजूद विद्यार्थी सहमे रहे। ग्राम प्रधान गुरुविंदर सिंह ने बताया कि बरसात का मौसम होने के चलते सांप जंगल से निकलकर मकानों और बिल्डिंगों में पहुंच जाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बरसात के मौसम में अंधेरी जगहों पर लाइट का प्रयोग करें और अपने आसपास सफाई रखें।


