ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठसांप काटे युवक में प्राण फूंकने में जुटा हकीम

सांप काटे युवक में प्राण फूंकने में जुटा हकीम

वैज्ञानिक युग में भी लोग अंधविश्वास में जी रहे हैं। विज्ञान ने हर क्षेत्र में अपने आप को साबित किया है। संभवत: आज हर रोग का इलाज विज्ञान के पास है। बावजूद इसके लोग नीम हकीम के पास ही इलाज के लिए जा...

सांप काटे युवक में प्राण फूंकने में जुटा हकीम
हिन्दुस्तान टीम,मेरठSat, 25 Jul 2020 03:18 AM
ऐप पर पढ़ें

वैज्ञानिक युग में भी लोग अंधविश्वास में जी रहे हैं। विज्ञान ने हर क्षेत्र में अपने आप को साबित किया है। संभवत: आज हर रोग का इलाज विज्ञान के पास है। बावजूद इसके लोग नीम हकीम के पास ही इलाज के लिए जा रहे हैं। इसका उद्हारण है जिंदौड़ी गांव में सर्प दंश से मृत घोषित किए गए युवक को जीवित करने के लिए हकीम का सहारा लिया गया। शुक्रवार देरशाम तक चले उपचार के बाद भी युवक जीवित नहीं हो सका था।

चिंदौड़ी निवासी अफजल फरीदाबाद में मजदूरी करता था। बताया गया कि गुरुवार रात वह अपने कमरे में साथियों के साथ सोया हुआ था। रात में सर्दी लगने पर उसने अलमारी से चादर निकालकर ओढ़ लिया। इसी बीच चादर में छिपे जहरीले सांप ने उसकी अंगुली में काट लिया।

अफजल के चींखने पर साथियों ने उठकर देखा तो एक सांप पास से जा रहा था। जिसे साथियों ने मार दिया। उसे गंभीर हालत में डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद साथी घर लेकर पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया। इसी बीच किसी ने रूहासा निवासी एक हकीम के बारे में परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने हकीम को बुला लिया। इसके बाद शुरू हुआ मृतक का उपचार। शुक्रवार देर शाम तक कोई फायदा होता नहीं दिखाई दिया। ग्रामीणों की माने तो मृतक के शरीर में अकड़न कम हुई है, जिससे उन्हें उम्मीद है कि अफजल ठीक हो जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें