सूबे में बनेगी सपा की सरकार, सिखों को मिलेंगे हक-अधिकार : भुल्लर
Meerut News - सपा के राष्ट्रीय सचिव सरदार कुलदीप सिंह भुल्लर के नेतृत्व में सिख सामाजिक न्याय यात्रा शनिवार को मेरठ पहुंची। इस यात्रा का उद्देश्य 2027 में सपा की सरकार बनाना और सिख समाज को उनके हक दिलाना है। भुल्लर ने सिख आयोग के गठन की मांग की और सिखों को राजनीतिक शक्ति पहचानने का आग्रह किया।

सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पंजाब-चंड़ीगढ़ के प्रभारी सरदार कुलदीप सिंह भुल्लर के नेतृत्व में सूबे में निकाली जा रही सिख सामाजिक न्याय यात्रा शनिवार को मेरठ पहुंची। सपा जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद जेल रोड स्थित सपा कार्यालय में हुई गोष्ठी में कुलदीप सिंह भुल्लर ने कहा कि पीडीए के दम पर 2027 में सूबे में सपा की सरकार बनेगी। इसमें सिख समाज अहम भूमिका निभाएगा। सपा की सरकार बनने पर प्रदेश में सिख समाज के लोगों हक और अधिकार मिलेंगे। कहा कि पंजाब के बाद उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक सिख निवास करते हैं। प्रदेश की 13 लोकसभा और विधानसभा की 50 से 60 सीटों पर उनका महत्वपूर्ण प्रभाव है, लेकिन उनकी राजनीतिक शक्ति नगण्य है। कहा कि विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर सिख समाज को न्याय दिलाने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। भुल्लर ने प्रदेश भर के सिखों से एकजुट होने और अपनी राजनीतिक ताकत को पहचानकर उसे हासिल करने का आग्रह किया। बताया कि यह यात्रा छह अप्रैल को पीलीभीत से शुरू हुई थी। इसका समापन छह जून को लखनऊ में सपा कार्यालय में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की उपस्थिति में होगा。
सिख आयोग का गठन करने की मांग
सपा के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप सिंह भुल्लर ने हरिद्वार के ज्ञान गोत्री गुरुद्वारे को सिखों को सौंपने एवं सिख आयोग का गठन करने की मांग की। कहा कि जनसंख्या के अनुपात में सिख समाज के लोगों को राजनीति एवं सरकार में हिस्सेदारी मिले। सिख समाज के लिए अलग से विश्वविद्यालय अथवा बड़ा शैक्षिक संस्थान स्थापित कराया जाए। जहां पर 70 सालों से समाज के लोग जमीन पर काबिज है, उन्हें 50 साल को आधार मानते हुए मालिकाना हक दिया जाए।
पार्टी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं : गुमी
जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी एवं जिला महासचिव योगेंद्र शोल्दा ने कहा कि सपा हमेशा सामाजिक न्याय और संविधान बचाने की लड़ाई में अग्रणी रही है। उन्होंने अपील की कि पार्टी की नीतियों एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।
गोष्ठी में यह रहे मौजूद
हरप्रीत आहूजा, अजय अधाना, शशिकांत गौतम, औरंजेब, ओमप्रकाश खटीक, गिरेंद्र प्रधान, रियाज खान, त्रिलोचन सिंह, सुखविंदर सिंह, हनी सिंह, युसूफ चौहान, संदीप यादव, धनीराम गौतम, सुभाष यादव, इमरान, साजिद खान, विजय राठी, आदेश प्रधान, वसीम अब्बासी, मोहसिन खान, गोलू प्रधान मौजूद रहे।
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


