Shrimad Bhagwat Katha to be Held at Baba Jharkhandi Mahadev Shiv Temple in Meerut बाबा झारखंडी मंदिर में आज से होगा श्रीमद्भावगत कथा का आयोजन, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsShrimad Bhagwat Katha to be Held at Baba Jharkhandi Mahadev Shiv Temple in Meerut

बाबा झारखंडी मंदिर में आज से होगा श्रीमद्भावगत कथा का आयोजन

Meerut News - मेरठ के बाबा झारखंडी महादेव शिव मंदिर में सोमवार से प्रभु सेवा सत्संग समिति द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। वृंदावन के कथावाचक आचार्य डा. मनोज मोहन शास्त्री कथा करेंगे। यह कथा का 21वां...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठMon, 18 Aug 2025 05:41 AM
share Share
Follow Us on
बाबा झारखंडी मंदिर में आज से होगा श्रीमद्भावगत कथा का आयोजन

मेरठ। बाबा झारखंडी महादेव शिव मंदिर में सोमवार से प्रभु सेवा सत्संग समिति के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। वृंदावन के कथावाचक आचार्य डा. मनोज मोहन शास्त्री कथा करेंगे। रविवार को बाबा झारखंडी महादेव शिव मंदिर में आयोजनकर्ता प्रभु सेवा सत्संग समिति पदाधिकारियों ने वार्ता कर श्रीमद्भागवत कथा की जानकारी दी। समिति अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का 21वां भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा के मुख्य यजमान संजय रस्तोगी, उनकी पत्नी नूतन रस्तोगी रहेंगे। कथा से पहले शहर दाल मंडी खाटू श्याम मंदिर से कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा वैली बाजार, घंटाघर होते हुए कथा स्थल नगर निगम झारखंडी महादेव शिव मंदिर पर संपन्न होगी।

20 अगस्त को मंदिर में एक शाम नंदलाला के नाम मासिक कीर्तन होगा। वृंदावन से वरुण तोमर बधाई सेवा भाव रखेंगे। कृष्ण छठी उत्सव का आयोजन राधा गोविंद शयन आरती परिकर द्वारा किया जाएगा। वार्ता में अशोक कुमार, अनिल रस्तोगी, अरुण अग्रवाल, अनिल जैन, राजेश, मयंक अग्रवाल मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।