नारी पर अत्याचार करने वाला दुर्गति को प्राप्त होता है : सौम्य सागर

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

श्री दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर में भगवान का अभिषेक किया गया। आचार्य सौम्य सागर महाराज ने नारी की उपयोगिता और महत्व पर प्रवचन दिया। उन्होंने कहा कि नारी की शक्ति अतुलनीय है और समाज में उनके प्रति हो रहे अत्याचार निंदनीय हैं। विधान में 120 परिवारों ने भाग लिया और श्रद्धालुओं ने भगवान की आराधना की।

नारी पर अत्याचार करने वाला दुर्गति को प्राप्त होता है : सौम्य सागर

श्री दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर के त्रिमूर्ति जिनालय में चल रहे श्री शांतिनाथ महामंडल विधान में शनिवार को सर्वप्रथम भगवान का अभिषेक किया गया तत्पश्चात शांतिधारा लवी जैन‚ सुनील जैन‚ मंजू जैन‚ मनी जैन‚ प्रवीन जैन‚ प्रियंक जैन आदि ने की। विधान के मध्य आचार्य सौम्य सागर महाराज ने प्रवचन में कहा कि अपने अपने क्षेत्र में स्त्री व पुरुष दोनों की उपयोगिता है। परंतु पुरुष की जननी होने के नाते स्त्री जाति का महत्व और भी बढ़ जाता है। पुरुषों में प्रारंभिक संस्कार का बीज बोने वाली ही स्त्री ही है। मां का उपकार अविस्मरणीय होता है। नारी इस सृष्टि की अतुल्य स्नेह संपदा है।

आज जो अत्याचार नारी पर हो रहे है वो अक्षम्य है और नारी पर अत्याचार करने वाला व्यक्ति निश्चित रूप से दुर्गति को प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह का वातावरण हमारे चारों ओर जहां देखों वहां हिंसा व आतंकवाद का साया छाया हुआ है। ऐसे मानवों की बुद्धि शुद्धि के लिए भगवान की भक्ति करना नितांत आवश्यक है। विधान के 25 वें दिन 120 परिवारों की ओर से विधान हुआ। विधान में दीपक जैन‚ गर्व जैन, दीपिका जैन, सुमन, पराग, श्रेयांश, मनोज जैन‚ रीता जैन, शकुन्तला जैन, प्रभा जैन, अनुज जैन, संगीता जैन, अरूण जैन, राजीव जैन, दीपिका जैन आदि श्रद्धालुओं ने प्रभु की आराधना की ।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।