ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठ26 झांकियों संग निकली भगवान श्रीराम की शोभायात्रा, उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब

26 झांकियों संग निकली भगवान श्रीराम की शोभायात्रा, उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब

शहर में शुक्रवार को बसंतोत्सव के रंग में श्रद्धालु रंग गए । भगवान श्रीराम के जयकारे लगे और हर ओर पीले झंडों से भगवान का अभिवादन हुआ। शहर सर्राफा से 76वीं विशाल ‘श्रीराम छत्र शोभायात्रा निकली तो...

26 झांकियों संग निकली भगवान श्रीराम की शोभायात्रा,  उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब
हिन्दुस्तान टीम,मेरठSat, 01 Feb 2020 01:38 AM
ऐप पर पढ़ें

शहर में शुक्रवार को बसंतोत्सव के रंग में श्रद्धालु रंगे दिखाई दिए। भगवान श्रीराम के जयकारे लगे और हर ओर पीले झंडों से भगवान का अभिवादन हुआ। शहर सर्राफा से 76वीं विशाल ‘श्रीराम छत्र शोभायात्रा निकली तो श्रद्धा और भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का आरती और पुष्पवर्षा से स्वागत किया।

बसंत पंचमी के अवसर पर शहर सर्राफा बाजार से निकलने वाली परंपरागत शोभायात्रा शुक्रवार को निकाली गई। श्रीराम नाम प्रचारिणी सभा की ओर से 26 झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। भगवान श्रीगणेश, मां सरस्वती, भैरो बाबा, पंचमुखी हनुमान, बांके बिहारी, साईं बाबा, रास रचाते राधा-कृष्ण आदि झांकियों ने मन मोहा। मुख्य आकर्षण मोरपंखी निर्मित राधाकृष्ण का भव्य रथ, परिवार सहित प्रभु श्रीराम स्वयं माता जानकी के साथ विशाल रथ पर विराजमान थे। बैंडबाजों की मधुर भक्ति धुनों पर थिरकते हुए श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकाली।

शहर सर्राफा से शोभायात्रा वैली बाजार, लाला का बाजार, कागजी बाजार से फिर से सर्राफा बाजार होते हुए अनाज मंडी, कबाड़ी बाजार, देहली गेट, ब्रह्मपुरी होते हुए श्रीराम मंदिर रामलीला ग्राउंड पर संपन्न हुई। अध्यक्ष संत वर्मा, कोषाध्यक्ष राजीव माहेश्वरी, महामंत्री सर्वेश रस्तोगी, संरक्षक हर्ष चौबे, प्रदीप सेठ, मुकुल अग्रवाल, मुख्य संयोजक सुमित अग्रवाल, राजीव रहे।

शोभायात्रा का उद्घाटन मनीष शर्मा, छत्रारोहण जितेंद्र मणि शर्मा, आलोक गुप्ता, कोमल वर्मा ने किया। मुख्य तिलक अजय गोयल, पूजन संजय अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, सुमित अरोड़ा, अमरीश वर्मा ने किया। इस मौके पर विशाल राठी, मनोज अग्रवाल, मनोज गुप्ता, अनिल वर्मा, मानव मोहन, सुनील चौरसिया, सचिन, सुनील, संजीव गोयल, संजीव गुप्ता, प्रतीक जिंदल, प्रद्युमन गोयल आदि रहे। अध्यक्ष संत कुमार वर्मा ने सभी का आभर जताया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें