असुरों के संहार के लिए अवतार लेते हैं भगवान : शांतनु महाराज

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

खरखौदा में लल्लू सिंह फार्म हाउस में श्री राम कथा के दूसरे दिन, आचार्य शांतनु महाराज ने असुरों के अत्याचार और भगवान के अवतार के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि सच्चे भक्ति से भगवान की लीलाओं को सुनना चाहिए। कथा में कई गणमान्य व्यक्तियों और हजारों भक्तों ने भाग लिया।

असुरों के संहार के लिए अवतार लेते हैं भगवान : शांतनु महाराज

खरखौदा स्थित लल्लू सिंह फार्म हाउस में चल रही श्री राम कथा के दूसरे दिन आचार्य शांतनु महाराज ने कहा कि धरती पर जब-जब असुरों के अत्याचार बढ़ते हैं तब-तब प्रभु अवतार लेकर भक्तों को उनके संताप से मुक्त करते है। कथावाचक ने कहा कि भगवान की सगुन लीलाओं को भक्ति व विश्वास से सुनना चाहिए, इसमें तर्क का कोई स्थान नहीं है। भगवान श्रीराम जन्मोत्सव कथा में महाराज जी ने कहा कि भगवान की ये घोषणा है कि जो भी भक्त सब कुछ त्याग कर उनका भजन करता है, प्रभु उनकी रक्षा उसी प्रकार करते है जैसे मां अपने बच्चे की करती है।

मनु एवं शतरूपा के प्रसंग को सुनाते हुए कहा कि मनु महाराज ने जीवन के अंतिम समय में सब कुछ त्याग कर हरि भजन का मार्ग चुना, हम सब का भी यही दायित्व है कि अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करते हुए भगवान के भजन में मन लगाएं।

गोस्वामी जी ने अयोध्या की महिमा को गाया है सम्पूर्ण अयोध्यावासी भगवान की आराधना कर रहे है। भगवान के जन्म की तिथि घोषित करने पर पूरे अयोध्या में बधाइयां बजने लगी। दशरथ जी मगन होकर प्रजाजनों को धन्यधान्य न्योछावर करने लगे और पूरा वातावरण राम मय हो गया। कथा में क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख पदम सिंह, पूर्व विधायक रविंद्र भडाना, पूजा बंसल, रवि अग्रवाल, पंकज गर्ग, सुशील कांबोज, समीर चौहान, राहुल बिजौली, रजत त्यागी, अतुल त्यागी, आयोजक अजय त्यागी आदि हजारों भक्त उपस्थित रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।