ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठसरकार नहीं बनाएगी तो संत स्वयं मना लेंगे मंदिर

सरकार नहीं बनाएगी तो संत स्वयं मना लेंगे मंदिर

अयोध्या में भगवान श्री राम की जन्मस्थली पर मंदिर का निर्माण जल्द से जल्द होना चाहिए। अगर सरकार अब मंदिर बनाने में देरी करती है तो संत समाज स्वयं ही निर्माण में जुट जाएगा। उक्त विचार सोमवार को जूना...

सरकार नहीं बनाएगी तो संत स्वयं मना लेंगे मंदिर
हिन्दुस्तान टीम,मेरठTue, 06 Nov 2018 01:47 AM
ऐप पर पढ़ें

अयोध्या में भगवान श्री राम की जन्मस्थली पर मंदिर का निर्माण जल्द से जल्द होना चाहिए। अगर सरकार अब मंदिर बनाने में देरी करती है तो संत समाज स्वयं ही निर्माण में जुट जाएगा। उक्त विचार सोमवार को जूना अखाड़े के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रआनंद गिरी ने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा के आवास पर रखे।

महामंडलेश्वर भाजपा नेता के चाचा के देहांत के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने आए थे। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम का मंदिर कोर्ट या सरकार का विषय नहीं है। यह पूरे भारत की आस्था और स्वाभिमान का प्रश्न है। कहा कि भारत की जनता और संत समाज का संविधान और कानून में पूरा विश्वास है। इसीलिए अभी तक व्यवस्था गत तरीके से ही श्री राम मंदिर आंदोलन का संचालन हो रहा है। उन्होंने कहा कि श्री राम मंदिर तो वहां पहले से है अब तो केवल जीर्णोद्धार होना है। 2019 में या तो सरकार मंदिर बनाएगी या फिर मंदिर ही सरकार बना देंगे। गंगा की सफाई में पिछली सरकार की तरह वर्तमान सरकार भी कोई खास काम नहीं कर पाई है। गंगा आज भी मैली की मैली है। उन्होंने राज बब्बर को देशद्रोही करार देते हुए उन पर मुकदमा चलाने की मांग की है। इस दौरान भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि जब तक मंदिर नहीं बन जाता वह दीवाली या होली नहीं मनाएंगे। केवल सुबह शाम दैनिक पूजा ही करेंगे। श्री राम का मंदिर पूरे भारत की अस्मिता का प्रश्न है। इस दौरान भाजपा नेता अरविंद मारवाड़ी ने भी वरिष्ठ महामंडलेश्वर का समर्थन किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें