छुर गोलीकांड में दो नामजद, दो अज्ञात पर मुकदमा
Meerut News - छुर गांव में शनिवार को एक किसान रामवीर पर गोली चलाई गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पुत्र निशांत ने दो नामजद आरोपियों और दो अज्ञात के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें शुरू की हैं। रामवीर का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

छुर गांव में शनिवार को हुए गोलीकांड के मामले में पुलिस ने किसान के पुत्र की तहरीर पर दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके अलावा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिशे जारी हैं। उधर, घायल किसान रामवीर की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। जिला अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। शनिवार देर शाम चोर गांव में किसान रामवीर पर उस समय फायरिंग कर दी गई थी जब वो गांव के ही एक व्यक्ति के यहां बैठा हुआ था। उसको एक गोली जबड़े में जाकर लगी थी, जिससे वो गंभीर घायल हो गया था।
आननफानन में उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया था, जहां से चिकित्सको ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जहां उनका उपचार चल रहा है। इस मामले में रामवीर के पुत्र निशांत ने गांव के ही अमित पुत्र ऋषिपाल, अमित पुत्र सुदेश व दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से कार्यवाही की मांग की। निशांत के अनुसार रंजिशन उसके पिता को गोली मारी गयी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


