ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठवरिष्ठ भाजपा नेता मंगल सैन के निधन पर शोक सभा

वरिष्ठ भाजपा नेता मंगल सैन के निधन पर शोक सभा

मंगलवार को भाजपा की महानगर इकाई की ओर से पार्टी के वरिष्ठ नेता मंगल सैन के निधन पर वोल्गा बैंकट हॉल में शोक सभा की गई। शोक सभा में पार्टी नेताओं ने उनके असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। पार्टी...

वरिष्ठ भाजपा नेता मंगल सैन के निधन पर शोक सभा
हिन्दुस्तान टीम,मेरठWed, 07 Feb 2018 01:08 AM
ऐप पर पढ़ें

मंगलवार को भाजपा की महानगर इकाई की ओर से पार्टी के वरिष्ठ नेता मंगल सैन के निधन पर वोल्गा बैंकट हॉल में शोक सभा की गई। शोक सभा में पार्टी नेताओं ने उनके असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। पार्टी नेताओं ने कहा कि मंगल सैन ने हमेशा एक कार्यकर्ता की तरह पार्टी की सेवा की। पार्टी को उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है।

शोक सभा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) के क्षेत्र संघचालक दर्शन लाल अरोड़ा, पूर्व प्रांत संघचालक सूर्यप्रकाश टोंक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा.लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, पूर्व विधायक रविंद्र भड़ाना, अमित अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी त्यागी, कांता कर्दम, महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष विजेंद्र अग्रवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरुण वशिष्ठ, मुकेश सिंघल, सुरेश जैन रितुराज, पवन मित्तल, डॉ चरण सिंह लिसाड़ी, परमात्मा शरण कंसल, वकुल रस्तोगी, विवेक रस्तोगी, संजय त्रिपाठी, सतीश गर्ग, मयंक जैन, ललित नागदेव, अंशुल गुप्ता, मनमोहन जौहरी, शौकत गुप्ता, पंकज गोयल, मेरठ महानगर प्रभारी श्री चंद्र शर्मा मुख्य रूप से रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें