शोभित और श्रीश्री विश्वविद्यालय के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर
शोभित विश्वविद्यालय ने श्रीश्री यूनिवर्सिटी के साथ शैक्षणिक सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता समग्र शिक्षा, अनुसंधान, योग, आयुर्वेद, कौशल विकास और छात्र-शिक्षक आदान-प्रदान को बढ़ावा देगा। कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य नैतिक और मानवीय विकास सुनिश्चित करना है।

शोभित विश्वविद्यालय ने श्रीश्री यूनिवर्सिटी के साथ शैक्षणिक सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। यह समारोह द आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन आश्रम में श्रीश्री रवि शंकर की उपस्थिति में हुआ। समझौते पर श्रीश्री विश्वविद्यालय की अध्यक्ष डॉ. रजिता कुलकर्णी और शोभित विश्वविद्यालय की ओर से उपाध्यक्ष अभिनव शोभित ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र भी मौजूद रहे। यह सहयोग समग्र शिक्षा, अनुसंधान, योग, आयुर्वेद, कौशल विकास और छात्र-शिक्षक आदान-प्रदान को बढ़ावा देगा। कुलाधिपति कुँवर शेखर विजेंद्र ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि नैतिक और मानवीय विकास सुनिश्चित करना भी है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


