ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठशहीद भगत सिंह की प्रतिमा को कराया दूध से स्नान

शहीद भगत सिंह की प्रतिमा को कराया दूध से स्नान

शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर शुक्रवार को निर्धन कन्या सेवा समिति की ओर से चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में बनी उनकी प्रतिमा को 21 किलो दूध, गंगाजल व गुलाब जल से स्नान कराया गया। फूल चढ़ाकर व...

शहीद भगत सिंह की प्रतिमा को कराया दूध से स्नान
हिन्दुस्तान टीम,मेरठSat, 29 Sep 2018 02:25 AM
ऐप पर पढ़ें

शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर शुक्रवार को निर्धन कन्या सेवा समिति की ओर से चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में बनी उनकी प्रतिमा को 21 किलो दूध, गंगाजल व गुलाब जल से स्नान कराया गया। फूल चढ़ाकर व माल्यार्पण कर उन्हें नमकन किया गया। समिति के अध्यक्ष ठाकुर सचिन तोमर ने बताया कि क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह का जन्म 28 सितम्बर 1907 को पंजाब के लायलपुर के बाबली गांव में हुआ था। यह अब पाकिस्तान का हिस्सा है।

महज 23 वर्ष 5 माह और 23 दिन के अल्पकालीन जीवन में उन्होंने देशभक्ति के मायने बदलकर रख दिए और मातृभुमि के प्रति कर्तव्य कैसे निभाया जाता है, इसकी अद्भुत मिसाल दी। समिति द्वारा हरवीर सैनी, ग्राम महल सराय निवासी दिव्यांग को नि:शुल्क व्हीलचेयर भेंट की गई। मुख्य अतिथि पूर्व कमिश्नर आरके भटनागर, स्पोर्ट्स से सौरभ कपूर, रुचि शर्मा, सीमा शर्मा, मोहित तोमर, सन्तोष त्यागी, मोहित प्रताप, जगमोहन शाकाल, मयंक सोम, आशीष चौहान, मनीष जागलान, यशोदा यादव, जीतू नागपाल आदि ने शहीद भगत सिंह को नमन किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें