Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsSevere Traffic Jam Near Police Station in Sardhana Due to Bridge Construction
पुलिस चौकी के निकट लगा भीषण जाम

पुलिस चौकी के निकट लगा भीषण जाम

संक्षेप:

Meerut News - सरधना में मंगलवार को पुलिस चौकी के निकट एक भीषण जाम लग गया। जाम के कारण राहगीरों को कई घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवाया। देवी मंदिर के निकट पुलिया का...

Oct 08, 2025 04:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

सरधना। मंगलवार दोपहर पुलिस चौकी के निकट भीषण जाम लग गया। जाम के कारण कई घंटे वाहनों के पहिए थमे रहे, जिसके चलते राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला और किसी तरह व्यवस्था बनाकर जाम खुलवाया। जाम खुलने के बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली। बता दें, कि देवी मंदिर के निकट पुलिया का निर्माण हो रहा है। जिसके चलते ट्रैफिक वन वे हो रहा है। एक तरफ से वाहन गुजरते हैं तो दूसरी तरफ वाहनों की लम्बी कतार लग जाती है। इसी कारण मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे पुलिस चौकी चौराहे पर भीषण जाम लग गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

करीब दो घंटे तक यहां वाहनों के पहिए थमे रहे। तहसील रोड, मेरठ रोड, दौराला रोड पर वाहनों की लम्बी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों मशक्कत करने के बाद जाम खुलवाया। जिसके बाद राहगीरों ने रहात की सांस ली।