दो दिन की आंधी में उखड़ गए 300 से ज्यादा खंभे

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

बीते दो दिनों में आई आंधी के कारण मेरठ और बागपत में 300 से अधिक बिजली खंभे टूट गए। आंधी से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई, जिससे कई नलकूप फीडर चालू नहीं हो पाए। मौसम विभाग ने अगले 24-48 घंटे में तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। मेरठ सबसे प्रदूषित शहर बना है।

दो दिन की आंधी में उखड़ गए 300 से ज्यादा खंभे

बीते दो दिनों में लगातार रात में आई आधा-आधा घंटे की दो बार आंधी ने शहर से लेकर देहात में पावर कारपोरेशन का बड़ा नुकसान किया। शहर में तो इन दो दिनों में मात्र एक खंभा टूटा, लेकिन पेड़ गिरने से 20 से 25 स्थान पर तार टूटे। इसके अलावा मेरठ और बागपत जिलों में आंधी के कारण 300 से अधिक खंभे और तार टूट गए, जिसके चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। मेरठ और बागपत जिले में दूसरे दिन भी करीब 15 नलकूप फीडर चालू नहीं हो पाए। मुख्य अभियंता मेरठ जोन गुरजीत सिंह ने बताया कि उनके जोन में मेरठ देहात और बागपत जिले में 300 से अधिक बिजली खंभे आंधी से क्षतिग्रस्त हुए हैं। परीक्षितगढ़ इलाके में करीब 50 खंभे एवं सरधना गंग नहर किनारे 45 से अधिक स्थानों पर पेड़ गिरने के कारण 50 से ज्यादा खंभे टूट गए।

बिजली आपूर्ति में बाधा

सरधना गंग नहर के किनारे टूटे खंभों को शुक्रवार देर रात आपूर्ति लाइन को ठीक कर बिजली चालू कराई गई। उनका कहना है कि अभी मेरठ और बागपत जिलों में नलकूप के 15 फीडर प्रभावित है, जिन्हें आज चालू कराया जाएगा। मेरठ और बागपत जिलों में दो दिन में आधा-आधा घंटे की दो दिनों में आई करीब एक घंटे आंधी ने बिजली के 300 से ज्यादा खंभे तोड़े हैं। मुख्य अभियंता रजनीकांत मिश्रा एवं अधीक्षण अभियंता मोहम्मद अरशद ने बताया कि शहर में आंधी से कम नुकसान हुआ। मंगल पांडे नगर इलाके में ही सिर्फ एक खंभा टूटा था।

बिजली अधिकारियों की सक्रियता

मुख्य अभियंता से लेकर के तक मौके पर डटे रहे

आंधी के कारण बिजली खंबे टूटने से प्रभावित बिजली आपूर्ति को सुचारु करने के लिए पिछले 24 घंटे से बिजली अफसर और कर्मचारी लगातार मौके पर डटे हुए हैं। एमडी पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता एवं निदेशक संजय जैन समेत तमाम बिजली अधिकारी हर घंटे अपडेट रिपोर्ट ले रहे हैं। मुख्य अभियंता मेरठ जोन गुरजीत सिंह शुक्रवार को देर रात तक अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, एसडीओ एवं जेई के साथ कर्मचारियों की टीम लेकर सरधना गंग नहर के किनारे क्षतिग्रस्त बिजली आपूर्ति लाइन को सही कराकर बिजली चालू करने में जुटे थे। इसी तरह शहर में भी मुख्य अभियंता रजनीकांत मिश्रा अभियंता शहर मोहम्मद अरशद, अधिशासी अभियंता प्रशांत सोनी, धर्मवीर सिंह, विनोद कुमार, एसडीओ सिविल लाइन, सदर बाजार, कंकरखेड़ा, गंगानगर, समेत जूनियर इंजीनियर कर्मचारियों के साथ आंधी से प्रभावित बिजली आपूर्ति को सुचारु करने में जुटे रहे।

तापमान और प्रदूषण की स्थिति

दिन-रात में पारा उछला, प्रदेश में सबसे प्रदूषित मेरठ

मेरठ। बीते कई दिनों से देर रात आंधी के बावजूद शुक्रवार को दिन-रात का तापमान उछल गया। गुरुवार के सापेक्ष दिन-रात के तापमान में 2.5 एवं 3.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग के अनुसार मेरठ में दिन का तापमान 38.5 एवं रात का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से क्रमश: 1.1 एवं 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। अगले 24-48 घंटे में वेस्ट यूपी के तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है और यह 40-41 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। अगले हफ्ते में पूरे क्षेत्र में एक बार फिर से भीषण गर्मी की शुरुआत होने के आसार हैं। वहीं, शुक्रवार को मेरठ प्रदेश में सबसे प्रदूषित जबकि देश में तीसरा प्रदूषित शहर दर्ज हुआ। मेरठ का एक्यूआई 280 दर्ज हुआ जो सबसे अधिक है।

सामान्य प्रश्न

आंधी से कितने बिजली खंभे टूटे हैं?
आंधी के कारण मेरठ और बागपत जिलों में 300 से अधिक बिजली खंभे टूट गए।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।