आधा घंटे की आंधी से पांच घंटे गुल रही बिजली
बुधवार सुबह आई आंधी और बारिश के कारण शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। घंटाघर समेत कई इलाकों में घंटों तक बिजली गायब रही। बिजली कर्मियों को फाल्ट सुधारने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। नौचंदी मेला के उद्घाटन के दौरान भी बिजली आपूर्ति बाधित हुई।

बुधवार सुबह आई करीब 30 मिनट आंधी एवं बारिश के बाद शहर में जगह-जगह फाल्ट हो गए। देहात में भी कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। शहर में घंटाघर समेत कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रही। किसी इलाके में कहीं एक घंटा तो कुछ इलाकों में चार से पांच घंटे तक लोगों ने बिजली संकट झेला। दूसरी ओर, बुधवार को मेला नौचंदी का उद्घाटन के दौरान भी बिजली आपूर्ति गुल हो गई थी। सुबह करीब नौ बजे आई तेज आंधी एवं बारिश के साथ ही शहरभर में बिजली आपूर्ति गुल हो गई थी। कई इलाकों में फाल्ट से बाधित बिजली आपूर्ति सुचारू कराने में बिजली कर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी।
घंटाघर इलाके में भी लोगों ने बिजली-पानी संकट झेला। व्यापारी अकरम कुरैशी ने बताया कि सुबह 3:55 बजे गुल हुई बिजली सुबह 6:12 बजे आई। बारिश आने से पहले शताब्दी नगर, मोदीपुरम, मेडिकल बिजलीघरों से जुड़े इलाको में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। घंटाघर इलाके में बिजली की जमकर आंख मिचौली हुई। पटेलनगर इलाके में भी लोग बिजली-पानी संकट से परेशान रहे। इधर, नौचंदी बिजली घर से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति सुबह करीब नौ बजे आंधी-बारिश के साथ ही गुल हो गई थी। जो दोपहर में करीब दो बजे के बाद सुचारू हो पाई।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


