आफत बनकर आई आंधी, बिजली व्यवस्था ध्वस्त, बागों को भारी नुकसान
बुधवार रात को आई आंधी ने सरधना क्षेत्र में भारी तबाही मचाई। तेज हवाओं से बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई और कई गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बाग ठेकेदारों को भी आर्थिक नुकसान हुआ है। बिजली विभाग की टीमें मरम्मत में जुटी हैं, लेकिन पूरी बिजली आपूर्ति बहाल होने में लगभग दो दिन लग सकते हैं।
बुधवार देर रात आए आंधी ने सरधना क्षेत्र में जमकर तबाही मचाई। तेज हवाओं के चलते जहां ऊर्जा निगम को लाखों रुपये का नुकसान हुआ, वहीं आम और फलदार बागों को भी भारी क्षति पहुंची। कई गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई, जिससे ग्रामीणों को रातभर अंधेरे में गुजारना पड़ा। बिजली विभाग की टीम मरम्मत कार्य में जुट गई थी। सूत्रों की माने तो लगभग दो दिन में बिजली आपूती सुचारू हो पाएगी।
आंधी के कारण नुकसान
बुधवार देर रात आई आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि छुर, कपसाड़, झिटकरी, मंढियाई जंगल समेत कई क्षेत्रों में बिजली के खंभे टूटकर गिर गए। जबकि कई जगह बिजली लाइन पर पेड़ टूटकर गिर गए। कपसाड़ गांव के जंगल में ट्रांसफॉर्मर भी क्षतिग्रस्त हो गए। खंभे व लाइन टूटने के बाद पूरे इलाके की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह तार टूटकर सड़कों और खेतों में गिर पड़े। सुरक्षा के मद्देनजर बिजली विभाग ने कई फीडरों की आपूर्ति बंद कर दी। सुबह होते ही ऊर्जा निगम की टीमें मरम्मत कार्य में जुट गईं, लेकिन देर शाम तक कई गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
बाग ठेकेदारों को आर्थिक नुकसान
उधर, आंधी के कारण बाग ठेकेदारों को भी भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। तेज हवाओं से बड़ी मात्रा में कच्चे आम जमीन पर गिर गए। कई पेड़ों की शाखाएं टूट गईं, जिससे बाग मालिकों की चिंता बढ़ गई है। बाग ठेकेदार हाजी हबीब का कहना है कि इस मौसम में आई तेज आंधी ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। आंधी के बाद कई गांवों में पेड़ गिरने से रास्ते भी बाधित हो गए। ग्रामीणों ने स्वयं पेड़ों और टहनियों को हटाकर रास्ता साफ किया।
बिजली व्यवस्था पर पड़ा बड़ा असर
आंधी के चलते सरधना देहात क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। विभाग के अधिकारियों के अनुसार कई स्थानों पर बिजली के पोल टूटे हैं और ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। छुर, कपसाड़, झिटकरी और मंढियाई क्षेत्र में सबसे ज्यादा नुकसान सामने आया है। विभागीय कर्मचारियों की टीमें लगातार मरम्मत कार्य में लगी हुई हैं। जल्द ही मरम्मत कार्य पूरा कर बिजली आपूर्ती सुचारू कर दी जाएगी।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


