Meerut News: लिंक रोड की मिट्टी धंसी, हवा में लटकी लोहे की ग्रिल
Meerut News: तीन दिनों तक लगातार हुई बारिश से बहचौला से दौराला के लिए बनाए लिंक रोड की मिट्टी धंस गई।बहचौला से दौराला जाने के लिए बनाई गई लिंक रोड पर बारिश से अध

Meerut News: तीन दिनों तक लगातार हुई बारिश से बहचौला से दौराला के लिए बनाए लिंक रोड की मिट्टी धंस गई। बहचौला से दौराला जाने के लिए बनाई गई लिंक रोड पर बारिश से अधिक नुकसान हुआ। बारिश के चलते हाईवे के पास लगाई गई मिट्टी कई जगहों से दरक गई। लोहे की ग्रिल और सड़क की परत मिट्टी बैठने की वजह से हवा में लटक गई। मिट्टी धंसने की वजह से हाईवे पर हादसे का खतरा बढ़ गया है。
मवाना रोड पर घटनाएँ
उधर, मवाना रोड पर यशोदा कुंद की दीवार गिर गई। सूर्या अस्पताल के सामने नाला निर्माण के लिए हुई खुदाई से बरसात का पानी भरने पर शराब के ठेके का आगे का हिस्सा गिर गया। पीएनटी कॉलोनी के पास वर्षों पुराना बरगद का पेड़ बारिश में उखड़कर मवाना रोड पर गिर गया। डिफेंस कॉलोनी के निचले वाले हिस्सों में जलभराव हो गया। देर रात तक कर्मचारी पंप की मदद से कॉलोनी में भरे पानी को बाहर निकालने में जुटे रहे। कसेरूखेड़ा नाला ओवरफ्लो होने की वजह से डिफेंस कॉलोनी के पानी की निकासी बंद हो गई।
आउटर रिंग रोड पर स्थिति
बारिश से निर्माणाधीन आउटर रिंगरोड की कटी अप्रोच
दौराला। दौराला से गंगानगर तक बनकर तैयार हुई आउटर रिंग रोड की भराला गांव के पास अप्रोच बारिश के पानी से बह गई। जिससे आउटर रिंगरोड की रेलिंग टूट गई। हालांकि हाईवे पर दौराल से गंगानगर के छोटे वाहन का आवागमन होता रहता है। यदि आउटर रिंगरोड पर भारी वाहन भी दौड़ते तो अपरोच बहने से सड़क टूटने पर हादसा भी हो सकता था। वही बारिश के चलते हुए जलभराव से दौराला-मसूरी मार्ग पर राष्ट्रीय इंटर कालेज लावड़ के पास पांच खंभे गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


