बारिश और तेज हवाओं से हाईटेंशन लाइन पर गिरा पेड़, बिजली आपूर्ति बाधित
सरूरपुर क्षेत्र में बुधवार सुबह तेज बारिश और आंधी के कारण हर्रा कस्बे के पास एक बड़ा पेड़ हाईटेंशन लाइन पर गिर गया। इससे बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई और सड़क पर यातायात बाधित रहा। हालांकि, घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर पेड़ हटाने का कार्य शुरू किया।

सरूरपुर क्षेत्र में बुधवार सुबह हुई तेज बारिश और आंधी के चलते सरधना-बिनौली रोड पर कस्बा हर्रा के पास एक बड़ा पेड़ हाईटेंशन लाइन पर गिर गया। इससे जहां क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई, वहीं, सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात भी कुछ समय तक बाधित रहा। हालांकि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। बुधवार सुबह मौसम खराब होने के साथ तेज हवा और बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान हर्रा कस्बे में सड़क किनारे खड़ा एक बड़ा पेड़ अचानक टूटकर हाईटेंशन बिजली लाइन पर जा गिरा। पेड़ गिरते ही लाइन में फॉल्ट हो गया और आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद हो गई।
एहतियात के तौर पर ऊर्जा निगम ने तत्काल बिजली सप्लाई रोक दी। जबकि पेड़ सड़क पर फैल जाने से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। कुछ देर के लिए मार्ग पर जाम जैसी स्थिति बन गई, और वाहन धीमी गति से निकलते रहे। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी और कर्मचारियों की मदद से सड़क से पेड़ हटाने का काम शुरू कराया गया। वहीं, बारिश थमने के बाद ऊर्जा निगम की टीम ने क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


