ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठवीकेंड पर सिवाया टोल पर लगा भीषण जाम

वीकेंड पर सिवाया टोल पर लगा भीषण जाम

सिवाया टोल प्लाजा पर रविवार को भीषण जाम लग गया। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसमें मरीजों को लेकर जा रहे वाहन भी फंस...

वीकेंड पर सिवाया टोल पर लगा भीषण जाम
हिन्दुस्तान टीम,मेरठMon, 18 Jan 2021 03:17 AM
ऐप पर पढ़ें

दौराला। संवाददाता

सिवाया टोल प्लाजा पर रविवार को भीषण जाम लग गया। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसमें मरीजों को लेकर जा रहे वाहन भी फंस गए।

रविवार सुबह से ही सिवाया टोल प्लाजा पर वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई थी। सुबह से लेकर दोपहर तक दिल्ली से हरिद्वार की ओर जाने वाली लाइनों में और दोपहर से शाम तक हरिद्वार से दिल्ली की ओर जाने वाली लाइनों में वाहनों की कतार लगी रही। देर शाम दोनों ओर वाहनों की कतार के चलते भीषण जाम लग गया। इस दौरान मरीजों और वीआईपी के वाहन भी कतार में फंस गए। इससे टोल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में रिवर्स ट्रैफिक कर मरीजों और वीआईपी के वाहनों को निकलवाया गया। उधर, टोल प्लाजा से निकले वाहनों से पल्लवपुरम में भी जाम लग गया। देर रात तक सिवाया टोल प्लाजा और पल्लवपुरम में वाहनों की कतार लगी हुई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें