सूर्यदेव के तेवर तल्ख, 40.4 डिग्री पहुंचा पारा

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

जून में भीषण गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित किया है। रविवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। हालांकि, 10 जून के बाद थोड़ी राहत की उम्मीद है, जब बारिश की संभावना है।

सूर्यदेव के तेवर तल्ख, 40.4 डिग्री पहुंचा पारा

जून महीने में सूरज के तेवर लगातार तल्ख बने हुए हैं। भीषण गर्मी और तापमान में भारी उछाल के कारण रविवार को पारा 40.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे जनजीवन प्रभावित होने लगा है। सुबह होते ही आसमान से आग बरसने लगती है, जिससे लोग बेहाल हो रहे हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में भीषण गर्मी का सिलसिला अभी कुछ दिन जारी रहेगा, अगले कुछ दिनों तक तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

अनुमान है कि अगले 48 घंटे में पारा पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में गर्मी का सितम जारी रहने की संभावना जताई गई है, लेकिन मौसम विभाग ने 10 जून के बाद थोड़ी राहत की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 11, 12 और 13 जून को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।