Meerut News: मवाना की वीआईपी रोड तीन दिन की बारिश में टूटी
Meerut News: मवाना की वीआईपी रोड में तीन दिन की बारिश के कारण व्यापक क्षति हुई है। सड़क पर मोटे पत्थर दिखाई देने लगे हैं और पैदल चलना भी कठिन हो गया है। स्थानीय नागरिकों ने पिछले साल पाइप बिछाने के दौरान सड़क को नुकसान पहुँचाने की शिकायत की है। प्रशासन जल्द मरम्मत का आश्वासन दे रहा है।

Meerut News: मवाना की तहसील रोड तीन दिन की बारिश में टूट गई। बीआईपी रोड मानी जानी वाली इस सड़क पर मोटे-मोट रोड़े दिखाई देने लगे हैं। उधर, तहसील मुख्यालय से रोडवेज बस स्टैंड की ओर जाने वाली सड़क की हालत भी ज्यादा खराब है। उस पर पैदल चलना भी दुभर है। मवाना में हस्तिनापुर हाईवे से तहसील को जाने वाली सड़क वीआईपी रोड कही जाती है। कार्य दिवसों के समय यह सड़क सबसे व्यस्तम सड़क मानी जाती है। इसी सड़क से तहसील में आने वाले अफसर और तहसील के अधिवक्ता, तहसील में अपने काम से आने वाले आसपास के लोग आतेक है।
इस सड़क पर तीन दिन तक हुई बारिश का पानी दो-दो फुट भरा रहा। इस कारण सड़क बुरी तरह से टूट गई। तहसील के आसपास रहने वाले नागरिक बताते है कि बारिश में सड़क इस कदर टूट गई कि वहां से लौगों का पैदल गुजरना मुश्किल हो गया है। पैदल व बाइक सवारों का चलना कठिन हो गया है। इसके साथ ही तहसील से जुड़ी दूसरी सड़क रोडवेज बस स्टैंड की ओर जाती है।हस्तिनापुर की ओर से तहसील आने वाले सभी लोग इस सड़क का प्रयोग करते है। यह सड़क भी सालों से खराब हो गई है। वहां रहने वाले राजकुमार गुप्ता समेत अनेक परिवार वाले कहते है कि इस सड़क को एक साल पहले जल निगम ने पाइप बिछाने के नाम पर तोड़ दिया। बाद में सड़क पर मसाला डालकर उस पर लीपापोती कर दी गई। तीन दिन की बारिश ने सड़क निर्माण में लगी सामग्री की पोल खोल दी। सड़क पर मोटे पत्थर दिखाई देने लगे। मोहल्ले के लोग बताते है कि सड़क का निर्माण हुए कई साल बीत गये। कई बार सम्बंधित अफसरों से इस सड़क के निर्माण की मांग की गई लेकिन सड़क नहीं बनी। एसडीएम मवाना संतोष कुमार सिंह ने बताया कि वीआईपी रोड पर पेंचवर्क जल्द शुरू हो जायेगा। इसके लिए सम्बंधित विभाग से कह दिया गया है। उधर दूसरी सड़क के बारे में उन्होंने कहा कि यदि सड़क ज्यादा ही टूट गई है तो इसके निर्माण के लिए नगर पालिका को पत्र लिखा जायेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


