पाला-शीतलहर से कांपा वेस्ट यूपी, 72 घंटे राहत नहीं
Meerut News - वेस्ट यूपी में शीतलहर, पाला और घने कोहरे के बीच ठंड बढ़ रही है। अगले 72 घंटों तक रात में पाला और दिन में कोहरा बना रहेगा। तापमान सामान्य से कम है, जबकि कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी संभव है। मौसम विभाग ने तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई है।

शीतलहर, पाला एवं कुछ हिस्सों में सुबह के वक्त मध्यम से घने कोहरे के बीच वेस्ट यूपी ठिठुरा हुआ है। अधिकांश स्थानों पर दिन-रात के तापमान सामान्य से कम दर्ज किए गए। 72 घंटे तक वेस्ट यूपी में सुबह कोहरे, रात में पाला और शीतलहर से कड़ाके की सर्दी का असर कायम रहने के आसार हैं। हालांकि इसके बाद दिन-रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी का क्रम शुरू हो सकता है। इससे शीतलहर, शीत दिवस और कड़ाके की सर्दी से राहत मिल सकती है। 18 जनवरी को वेस्ट यूपी के कुछ हिस्सों में छुटपुट बूंदाबांदी भी संभव है। सोमवार को लगातार दूसरे दिन दिनभर धूप निकलने के बावजूद तापमान में बड़ा बदलाव नहीं हुआ।
मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 3.9, जबकि नोएडा में 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मेरठ में दिन-रात के तापमान क्रमश: 19.1 एवं 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुए। दिन में चार से आठ किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिमी बर्फीली हवाएं चली। इससे धूप के बावजूद तापमान में व्यापक बढ़ोतरी नहीं हो सकी। मौसम विभाग के अनुसार 15 जनवरी से पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ पहुंचने जा रहा है। इसके बाद हवाओं का रुख बदलेगा और सर्द हवाओं पर ब्रेक लग जाएगा, लेकिन तब तक पूरे क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी का दौर चलेगा। 15-18 जनवरी तक रात के तापमान 10-11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जा सकते हैं। दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 72 घंटे तक सर्दी चरम पर रहेगी। इसके बाद इसमें धीरे-धीरे कम का क्रम शुरू हो सकता है। वेस्ट यूपी में सर्दी का सितम शहर तापमान बरेली 3.8 गौतमबुद्धनगर 3.3 मुजफ्फरनगर 3.9 नोएडा 3.3 मेरठ 4.5 बुलंदशहर 4.7 अलीगढ़ 4.4 आगरा 4.9 सहारनपुर 3.5 बागपत 3.0 तापमान न्यूनतम

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




